फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President kanpur visit: Kovind will reach his native village for the first time after becoming President

मेहमान महामहिम : राष्ट्रपति कोविंद की अगवानी को परौंख तैयार, घर-घर दीप जलाएंगे गांव के लोग

Sun, 27 Jun 2021 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 27 Jun 2021 12:47 AM IST
सार

राष्ट्रपति बनने के बाद आज पहली बार रामनाथ कोविंद अपने पैतृक गांव परौंख पहुंचेंगे। इस दौरान पुखरायां कस्बे में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद परिजनों, संबंधियों व मित्रों से मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा करेंगे।

विज्ञापन
President kanpur visit: Kovind will reach his native village for the first time after becoming President
पत्नी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

परौंख गांव के लोग अपने लल्ला से मिलने की आस से आनंदित हो रहे हैं। स्वागत में पलक पावड़े बिछाए ग्रामवासी घर-घर में घी के दीप जलाएंगे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए द्वार-द्वार रंगरोगन के साथ लिपाई की जा रही है। इससे गांव की भीनी खुशबू भी तरोताजा हो रही है। राष्ट्रपति बनने के करीब चार साल बाद रामनाथ कोविंद रविवार को पहली बार पैतृक गांव परौंख आएंगे। इससे गांव के लोगों का सालों का इंतजार खत्म हो रहा है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार सुबह 09:05 बजे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से अपने पैतृक गांव परौंख पहुंचेंगे। इसके बाद चार स्थानों का भ्रमण और लोगों से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए परौंख और पुखरायां में तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को दोनों स्थानों पर पुलिस और प्रशासन के अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त भी जिलाधिकारी और सीडीओ के साथ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। राष्ट्रपति बनने के करीब चार साल बाद पहली बार गांव पहुंचकर कोविंद परौंख स्थित पथरी देवी मंदिर में दर्शन व पूजन के बाद आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से वह प्राथमिक विद्यालय के कार्यक्रम मेें शामिल होंगे, जहां वह परिवारीजनों, रिश्तेदारों और संबंधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से पुखरायां पहुंचेंगे। मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, एडीजी भानु भास्कर, जिलाधिकारी जेपी सिंह, सीडीओ सौम्या पांडेय तैयारियों का जायजा लेने गांव पहुंचीं।

 

President kanpur visit: Kovind will reach his native village for the first time after becoming President
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने सबसे पहले हेलीपैड पर तैयारियां परखीं। इसके बाद मंच की तैयारी देखने पहुंचे। मंडलायुक्त ने मंच पर बैठने वालों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह पथरी देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर के पास लगी होर्डिंग को लेकर एडीजी भानु भास्कर ने नाराजगी जताई। सीडीओ सौम्या पांडेय को तत्काल होर्डिंग हटवाने के निर्देश दिए।

नासिक के गुलाब व लखनऊ के रजनीगंधा से सजा मंदिर 
राष्ट्रपति पैतृक गांव आने पर पथरी देवी मंदिर में परिवारीजनों समेत पूजन करने जाएंगे। इसे देखते हुए पथरी देवी मंदिर को नासिक के गुलाब, लखनऊ के रजनीगंधा आदि फूलों से सजाया गया। मंदिर में छह प्रकार के करीब तीन क्विंटल फूल लगाए गए हैं। 

परौंख में मंच पर मिलेंगे करीब 30 लोग
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मंच पर करीब 30 लोगों को मिलने की इजाजत दी गई है। हालांकि कोई भी उन्हें उपहार नहीं दे सकेगा। राष्ट्रपति के बालसखा राजकिशोर भी अपने मित्र से मिलने को बेताब हैं।

President kanpur visit: Kovind will reach his native village for the first time after becoming President
हेलिकॉप्टर लैंडिंग ट्रायल किया गया - फोटो : amar ujala
पुखरायां में 67 लोगों से मुलाकात करेंगे राष्ट्रपति
पुखरायां में राष्ट्रपति से मिलने के लिए कुल 67 लोगों को अनुमति दी गई है। इन्हें पास भी जारी कर दिया गया है। पंडाल से सौ मीटर दूर बनाए गए हेलीपैड पर राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर रविवार दोपहर एक बजे उतरेगा। वह अतिथि कक्ष में कुछ देर रुकेंगे, वहां करीबी मित्रों से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद मंच पर पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे। इसके लिए आरएसजीयू इंटर कॉलेज मैदान में वाटरप्रुफ पंडाल लगाया गया है। कार्यक्रम स्थल को बैरिकेडिंग कर घेर दिया गया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के प्रसारण के लिए पंडाल में छह बड़ी एलईडी लगाई गई है। अफसरों ने राष्ट्रपति के मित्र सतीश चंद्र मिश्र के घर जाने वाले रास्ते में भी सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया।

राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले प्रमुख लोगों में भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार, कानपुर के किदवईनगर से विधायक महेश चंद्र त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, पुखरायां नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार, रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद, डॉ. अवध दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, आरएसजीयू डिग्री कॉलेज के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, डॉ. जय गोयल आदि शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed