{"_id":"6ab59590ff37cce06d03a072","slug":"preparations-underway-to-register-an-fir-against-two-agencies-in-the-fake-anti-rabies-vaccine-case-kanpur-news-c-362-1-ka11001-157308-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नकली एंटी रैबीज वैक्सीन मामले में दो एजेंसियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नकली एंटी रैबीज वैक्सीन मामले में दो एजेंसियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी
विज्ञापन
बिरहाना में रोड बंद दुकान
- फोटो : संवाद
कानपुर। बिरहाना रोड स्थित न्यू आरजे एजेंसी और एलेक्सा एजेंसी की शिकायत अब ड्रग विभाग पुलिस से करेगा। बुधवार को दोनों एजेंसी को सील कर विभाग ने संचालकों से फर्म से जुड़े दस्तावेज मांगे थे। बृहस्पतिवार को अफसर इंतजार करते रहे पर दोनों एजेंसी से कोई नहीं आया। इससे दोनों एजेंसी पर नकली एंटी रैबीज वैक्सीन बेचने का शक और गहरा गया है।
दिल्ली में मिली नकली एंटी रैबीज वैक्सीन का कानपुर से कनेक्शन सामने आया था। पता चला था कि यहां न्यू आरजे एजेंसी से इसकी सप्लाई की गई है। बृहस्पतिवार को ड्रग विभाग की टीम पूरे दिन दुकानों और संबंधित परिसरों की निगरानी के लिए मौके पर तैनात रही। अधिकारियों ने संबंधित दवा विक्रेताओं और संचालकों को जांच में शामिल होने और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए लगातार फोन किए लेकिन कोई भी सामने नहीं आया। सहायक आयुक्त (ड्रग) गोविंद गुप्ता ने स्पष्ट किया कि विभाग मामले की तह तक जांच कर रहा है।
एलेक्सा के संचालक तरणदीप और न्यूज आरजे एजेंसी की प्रोपराइटर बलजीत कौर को शुक्रवार को जांच कराने के लिए बुलाया गया है। यदि जांच के लिए उपस्थित नहीं होते हैं तो विभाग एफआईआर दर्ज कराकर आगे की विधिक कार्रवाई करेगा। अधिकारियों को शक है कि अभी बिरहाना रोड के और भी व्यापारी इस तरह के कारोबार में संलिप्त हो सकते हैं।