फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparations intensified for the election of block chief

ऐतिहासिक तालाब होंगे लबालब

Mon, 05 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for the election of block chief
महोबा। शहरियों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब जिला प्रशासन शहर के ऐतिहासिक तालाबों को लबालब करवाएगा। इसके लिए प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई है। ऐतिहासिक चंदेलकालीन कीरत सागर और मदन सागर तालाब को अर्जुन सहायक परियोजना की नहर से भरवाया जाएगा। वहीं जल संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर पानी को संरक्षित करने के लिए तालाबों की खुदाई का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के ऐतिहासिक चंदेल कालीन कीरत सागर और मदन सागर तालाब को शहर से चार किमी दूर अर्जुन सहायक परियोजना की नहर से पानी लेेकर भरा जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद को दिशा निर्देश दिए हैं। इस बाबत डीएम ने बताया कि मदन सागर और कीरत सागर तालाब को भरने के लिए कबरई बांध से पानी लिया जाएगा। तालाब ऊंचाई पर हैं और नगर का पानी नीचे है, जिससे पानी को तालाबों तक पहुंचाने के लिए पंप कैनाल सिस्टम स्थापित किया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद ने बताया कि तालाबों को भरने के लिए एस्टीमेट बनाकर इस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जल संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में पानी को संरक्षित करने के लिए तालाबों की खुदाई की जा रही, जिससे बरसात में खेत का पानी खेत में संरक्षित किया जा सके। वहीं, अब ऐतिहासिक तालाबों की सफाई कर उन्हें भी भरने की तैयारी है। डीएम ने बताया कि कीरत सागर और मदन सागर तालाब का मत्स्य का पट्टा किया जाएगा। डायरेक्ट्रेट और वीड कंट्रोल जबलपुर से वैज्ञानिकों ने पहुंचकर निरीक्षण किया है। तालाब से करीब 85 फीसदी जलकुंभी निकाल दी गईं हैं। तालाब में बार-बार जलकुंभी न हो इसको लेकर वैज्ञानिकों से मदद ली जाएगी। मत्स्य पालन से समय-समय पर तालाबों की सफाई होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed