{"_id":"6ad13bb6a3846f52620e5615","slug":"preparations-for-assembly-elections-begin-382-magistrates-deployed-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1684099-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, 382 मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, 382 मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
कानपुर। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों को 50 जोन और 332 सेक्टर में बांटकर 382 जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। यह अधिकारी 1,423 मतदान केंद्रों और 3,770 मतदान स्थलों की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करेंगे।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सभी एसडीएम और संबंधित अपर नगर मजिस्ट्रेटों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग के तहत संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान स्थलों का चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रारूप वीएम-1 उपलब्ध कराकर जरूरी सूचनाएं जुटाएंगे।
जिले में 1,423 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 3,770 मतदान स्थल
जिले में कुल 1,423 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 3,770 मतदान स्थल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार तैनाती में बिल्हौर में छह जोन और 42 सेक्टर हैं। बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में ही सर्वाधिक 480 मतदान स्थल हैं। वहीं, बिठूर में पांच जोन और 37 सेक्टर, कल्याणपुर में चार जोन और 32 सेक्टर तथा गोविंदनगर में सात जोन और 31 सेक्टर बनाए गए हैं। सीसामऊ में तीन जोन और 24 सेक्टर निर्धारित हैं। यहां सबसे कम 275 मतदान स्थत हैं। इसी तरह आर्य नगर में छह जोन और 30 सेक्टर, किदवईनगर में तीन जोन और 30 सेक्टर, कानपुर कैंट में छह जोन और 34 सेक्टर, महाराजपुर में पांच जोन और 38 सेक्टर तथा घाटमपुर में पांच जोन और 34 सेक्टर बनाए गए हैं।