{"_id":"5d3c08f88ebc3e6cfb087d18","slug":"preparation-to-open-common-facility-center-in-klc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुधरेगी चमड़ा उद्योग की स्थिति, केएलसी में कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधरेगी चमड़ा उद्योग की स्थिति, केएलसी में कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोलने की तैयारी
Sat, 27 Jul 2019 02:10 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में चमड़ा उद्योग खत्म होने की स्थिति में है और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना का बेड़ा गर्क हो गया है। बावजूद इसके चमड़ा उद्योग को संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कानपुर-उन्नाव लेदर क्लस्टर (केएलसी) में कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोले जाने की तैयारी चल रही है।
प्रदेश सरकार से इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया है। ओडीओपी सेल लखनऊ से निर्माण को मंजूरी भी मिल गई है।करीब दो साल पहले कानपुर में जब चमड़ा उद्योग अपने सवाब में था तो यहां संसाधनों की कमी महसूस की गई थी। उसी क्रम में यहां कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोले जाने की जरूरत समझी गई थी।

चर्म निर्यात परिषद (सीएलई) ने यह बात सरकार तक पहुंचाई तो एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत संसाधनों को बढ़ाने के लिए मंजूरी मिली। बीते माह कानपुर में चमड़ा उद्योग के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोले जाने के लिए डायग्नोस्टिक स्टडी रिपोर्ट (डीएसआर) तैयार की गई।
जिसमें माना गया कि यहां कॉमन फैसिलिटी सेंटर की जरूरत है। सीएलई ने भी इसे ‘ओके’ किया। इस पर उद्योग निदेशालय ने इसे मंजूरी देकर ओडीओपी सेल लखनऊ भेज दिया। अब ओडीओपी सेल की ओर से इसकी डीपीआर बनाई जाएगी।
जिसमें माना गया कि यहां कॉमन फैसिलिटी सेंटर की जरूरत है। सीएलई ने भी इसे ‘ओके’ किया। इस पर उद्योग निदेशालय ने इसे मंजूरी देकर ओडीओपी सेल लखनऊ भेज दिया। अब ओडीओपी सेल की ओर से इसकी डीपीआर बनाई जाएगी।
लखनऊ की टीम जल्द ही उद्योग विभाग और सीएलई के अधिकारियों के साथ बैठक करने आ रही है। बजट आवंटन के भी प्रयास शुरू हो गए हैं। अब 20 उद्यमियों की विशेष प्रयोजन संस्था (एसपीवी) बनाकर इस काम को आगे बढ़ाया जाएगा।
संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ल का कहना है कि निकट भविष्य में शहर में दो मेगा लेदर क्लस्टर पर काम तेजी से आगे बढ़ने वाला है। चमड़ा उद्योग के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर बहुत उपयोगी साबित होगा।
संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ल का कहना है कि निकट भविष्य में शहर में दो मेगा लेदर क्लस्टर पर काम तेजी से आगे बढ़ने वाला है। चमड़ा उद्योग के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर बहुत उपयोगी साबित होगा।