फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparation of metro track between Naubasta to Barra in Kanpur

जल्द दौड़ेगी मेट्रो: नौबस्ता से बर्रा के बीच मेट्रो ट्रैक की तैयारी, यात्रियों को होगी सहूलियत

Wed, 27 Apr 2022 07:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Apr 2022 07:15 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेट्रो निर्माण का कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में नौबस्ता से बर्रा के बीच मेट्रो ट्रैक बनाने की तैयारियां भी हों चुकी हैं। इसके अलावा, काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर परमट मंदिर का विकास करने के लिए कार्ययोजना भी बनेगी।

विज्ञापन
Preparation of metro track between Naubasta to Barra in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सीएसए से बर्रा तक प्रस्तावित दूसरे मेट्रो रूट को नौबस्ता तक बढ़ाया जाएगा। इससे दूसरा रूट पहले रूट (आईआईटी से नौबस्ता) से जुड़ जाएगा। उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति की बैठक में जब यह प्रस्ताव भूमि अध्याप्ति समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने रखा, तो यूपी मेट्रो के मुख्य परियोजना अधिकारी अरविंद कुमार ने इसे उपयुक्त बताया। बर्रा से नौबस्ता की दूरी करीब पांच किलोमीटर है।

विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने कानपुर मेट्रो के परियोजना निदेशक को परीक्षण के बाद प्रमुख सचिव आवास को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंडलायुक्त ने परमट मंदिर का विकास काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर करने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। 
विज्ञापन

कानपुर के वृहद विकास के लिए गठित उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति की बैठक मंगलवार को हुई। समिति के अंतर्गत प्रस्तावित कानपुर समग्र विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने एक-एक कर सभी प्रस्तावों की स्थिति जानी। बैठक में बताया गया कि झकरकटी बस अड्डे के लोड को कम करते हुए अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण रिंग रोड पर शहरी क्षेत्र के पास कराया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

Preparation of metro track between Naubasta to Barra in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आयुक्त ने भविष्य के लिए लखनऊ-कानपुर के बीच रैपिड रेल ट्रांजिट परियोजना (आरआरटीएस) के अध्ययन को लेकर शासन स्तर पर होने वाली बैठक के संबंध में समिति समन्वयक को फॉलोअप लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बैराज क्षेत्र से गुरुदेव पैलेस और चिड़ियाघर से सिंहपुर के बीच बढ़ते यातायात को कम करने के लिए मार्गों को चौड़ा किया जाए। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। पनकी नहर पट्टी अर्मापुर से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने के प्रस्ताव के संबंध में यूपीडा की ओर से मांगी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए।

बैठक में नीरज श्रीवास्तव ने प्रस्तावित किया कि रिंग रोड परियोजना में मंधना सचेंडी के साथ साथ मंधना-आटा मार्ग पर भी निर्माण एक साथ किया जाए ताकि भौंती-रामादेवी मार्ग पर ट्रैफिक दबाव न बढ़े। आयुक्त ने इस संबंध में मंत्रालय से समन्वय करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

गंगा लिंक एक्सप्रेस वे की डीपीआर के लिए मिली सहमति
बैठक में बताया गया कि गंगा बैराज से लिंक करने के लिए गंगा लिंक एक्सप्रेसवे इनर सर्किल रोड की प्रथम चरण में डीपीआर बनाए जाने के लिए सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने सहमति दी है। वहीं, गोल चौराहे से रामादेवी तक एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर 29 अप्रैल को होगा। इसके बाद डीपीआर बनाई जाएगी। इसके अलावा, बिल्डरों के सहयोग से शहर के प्रमुख चौराहों का विकास कराने के लिए चयन हो चुका है। इसकी ड्राइंग लोक निर्माण विभाग इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के अनुसार बनाएगा और इस संबंध में केडीए उपाध्यक्ष को अलग से बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले फेज के लिए पांच माह में पूरा हो जाएगा अधिग्रहण
93 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड परियोजना के पहले फेज में 23 किलोमीटर लंबे मंधना-सचेंडी मार्ग के लिए शुरुआती स्वीकृति मिल गई है। जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होने वाली है। परियोजना निदेशक एनएचएआई कन्नौज ने बताया कि लगभग पांच माह में अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। सितंबर से मुआवजा वितरण शुरू कर मार्च 2023 से निर्माण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed