फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   preparation for pm narendra modi rally in kanpur

पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए विपक्षियों को न्योता, तैयारियों में जुटी भाजपा

Sun, 03 Mar 2019 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
preparation for pm narendra modi rally in kanpur
डेमो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 मार्च को कानपुर में होने वाली रैली के लिए भाजपा तैयारियों में जुट गई है। रविवार को निराला नगर के रेलवे मैदान में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेताओं और जिला प्रशासन की टीम ने भ्रमण किया।
विज्ञापन


मैदान में साफ सफाई के निर्देश के साथ ही सुरक्षा की व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की। मंच व सामने का पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं और आने-जाने के रास्तों के बारे में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंतदेव, एसपी साउथ डा. रवीना त्यागी, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई , नीलिमा कटिया आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


भाजपा की महानगर इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों को भी न्योता भेजा है। पत्र भेजकर कहा गया है कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, इस वजह से उनके यहां आगमन पर उनके विचारों को सुनने के लिए सभी को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, सपा शहर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खां और बसपा जिलाध्यक्ष नारायण कुरील के नाम इन सभी के कार्यालय में पत्र भेजा गया। तीनों जिलाध्यक्षों ने कहा है कि अभी उन्हें पत्र की प्रति मिली नहीं है। मिलने के बाद सोचेंगे कि क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed