{"_id":"603aafac35c3625d912a078a","slug":"premiere-show-of-pramod-film-creation-s-short-films-safar-and-ayan-2-dukhbhari-tales-of-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद फिल्म क्रिएशन की शॉर्ट फिल्मों सफर व आयान-2 का प्रीमियर शो, दिखी बुजुर्ग की दुखभरी दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद फिल्म क्रिएशन की शॉर्ट फिल्मों सफर व आयान-2 का प्रीमियर शो, दिखी बुजुर्ग की दुखभरी दास्तां
Sun, 28 Feb 2021 08:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Feb 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
अभिनय करते कलाकार
- फोटो : amar ujala
प्रमोद फिल्म क्रिएशन की शॉर्ट फिल्मों सफर व आयान-2 का प्रीमियर शो महाराष्ट्र भवन खलासी लाइन में आयोजित किया गया। सफर में बुजुर्ग की दुखभरी दास्तां देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
बर्रा निवासी डायरेक्टर प्रमोद गुप्ता ने बताया कि सफर में गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग की कहानी है।
उसका बेटा गांव में उसकी संपत्ति बेचकर ट्रेन से उसे लेकर शहर आता है पर बहाना बनाकर स्टेशन पर छोड़ देता है। वहीं, आयान-2 में एक नौजवान को जिहाद के नाम पर गुमराह करने की कहानी है। प्रमोद ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर बनी उनकी शॉर्ट फिल्म चाक को खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में फर्स्ट अवार्ड भी मिल चुका है।
इस दौरान अरशद अंसारी, डॉ. ओमेंद्र, अनिल निगम, विजय भान, दीपक राज व अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया। सावधान इंडिया में काम कर चुके दीपक आयान-2 में विलेन का किरदार निभाने वाले केशवपुरम निवासी दीपक राज राही सावधान इंडिया व कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं। 2005 से वह थिएटर कर रहे हैं। उन्होेंने बताया कि सावधान इंडिया में व रविकिशन के साथ श्रंगाल फिल्म में भी विलेन का रोल अदा किया है।
विज्ञापन
रात अकेली है में विकास ने दिखाई थी अदाकारी
आयान-2 में इंस्पेक्टर का किरदार निभा रहे शुक्लागंज निवासी विकास राय ने बताया कि वह शॉर्ट फिल्म मेरी मां, आयान, कर्तव्य में काम कर चुकेहैं। ज्यादातर किसान, पुलिस, अधिवक्ता के रोल किए हैं। सत्यमेव जयते-2 में भी काम किया है। शिल्पा शेट्टी की निकम्मे व रात अकेली है में नवाजुद्दीन केसाथ काम कर चुके हैं। 12 साल से कानपुर, लखनऊ व उन्नाव में रंगमंच में भाग ले रहे हैं।