फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pregnant woman was murdered by slitting her throat in Kanpur

Kanpur: घर में घुसकर गर्भवती की गला रेतकर हत्या, पति और सौतेली बेटी गए थे बाहर, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

Sun, 30 Oct 2022 07:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Oct 2022 07:25 PM IST
सार

बिधनू के तुलसियापुर गांव में एक गर्भवती महिला का खून से लथपथ शव कमरे में मिला है। उसका पति और सौतेली बेटी एक दिन पहले बाहर गए थे, लौटे तो शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है।

विज्ञापन
Pregnant woman was murdered by slitting her throat in Kanpur
मृृतका सरोजनी पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू के तुलसियापुर नई बस्ती में पांच माह की गर्भवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार दोपहर जब उसके पति व बेटी (सौतेली) घर पहुंची तो कमरे में खून से सना शव पड़ा देखा। जानकारी पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। छानबीन कर साक्ष्य व सुराग जुटाए।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस हत्यारोपी तक पहुंचने की जद्दोजहद कर रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं। गांव निवासी ललित पासवान उर्फ लल्ला घर पर ही किराने की दुकान चलाते हैं। करीब दस साल पहले उनकी पहली पत्नी गीता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पांच साल पहले उन्होंने सरोजनी पासवान (35) से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से 12 साल की बेटी तमन्ना है। पुलिस के मुताबिक ललित शनिवार शाम करीब चार बजे बेटी के साथ अपनी पहली ससुराल भीतरगांव गए थे। रविवार दोपहर जब वह दोनों लौटे, तो घर के अंदर कमरे में सरोजनी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों स्तब्ध रह गए। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे, तब पुलिस को सूचना दी गई। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पहले बेटी ने देखा शव
पुलिस ने मृतका के पति व सौतेली बेटी से पूछताछ की, तो सामने आया कि दोपहर करीब दो बजे दोनों घर लौटे थे। ललित घर से कुछ दूर पहले ही एक दुकान पर रुक गया था। बेटी तमन्ना पहले घर पहुंची। घर का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था। भीतर जाकर जब कमरे का दरवाजा खोला, तो देखा कि वहां सरोजनी का शव पड़ा है। तब वह चीखते हुए दौड़कर बाहर आई और पिता को बताया।

कई पहलुओं पर जांच
पांच माह की गर्भवती सरोजनी को मारने के पीछे की वजह पुलिस तलाश रही है। रंजिश, आशनाई या फिर किसी अपने के विश्वासघात की वजह हो सकती है। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। कुछ संदिग्ध नंबरों की डिटेल भी पुलिस ने निकाली है। करीबी पर भी शक है। अफसरों का कहना है कि वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed