{"_id":"665b5a55b98078804b0353cd","slug":"pregnant-woman-sat-for-six-hours-waiting-for-ambulance-etawa-news-c-216-1-etw1004-112374-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एंबुलेंस के इंतजार में छह घंटे बैठी रहीं गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एंबुलेंस के इंतजार में छह घंटे बैठी रहीं गर्भवती
Sat, 01 Jun 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
चकरनगर। सरकारी एंबुलेंस कर्मियों की मनमर्जी के चलते सीएचसी केंद्र पर जांच करने गई एक गर्भवती महिला बच्चे सहित दिनभर धूप में तड़पती रही।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिंडौस निवासी आशा कृष्णादेवी गांव की गर्भवती बेबी पत्नी शिवम को एक बच्चे के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे चेकअप के लिए लेकर गई थी। चेकअप के उपरांत जब वह घर के लिए निकलीं, तो उन्होंने सरकारी एंबुलेंस 102 को सूचना दी। आरोप है कि इस दौरान एंबुलेंस मौके पर ही खड़ी थी, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी।
करीब छह घंटे बाद आशा ने विभाग में शिकायत पंजीकृत कराई, तब गर्भवती को एंबुलेंस छोड़ने गई। आशा कार्यकत्री ने बताया कि एंबुलेंस कर्मी उक्त महिला को घर से एक किमी पहले छोड़कर चले गए। एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि गर्भवती ने शिकायत की है, संबंधित कर्मचारी को जांच के लिए बोला गया है, जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)