फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pregnant woman's stomach burst after falling from train, death of woman and child

यूपी: ट्रेन से गिरी गर्भवती का पेट फटा, महिला व बच्चे की मौत

Tue, 24 Aug 2021 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Aug 2021 11:49 PM IST
सार

स्टोर के चौकीदार अवधेश ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर झींझक पुष्पेंद्र सिंह को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास किए। झींझक चौकी प्रभारी जीआरपी राकेश पाल ने बताया कि गर्भवती के ट्रेन से गिरने के कारण पेट फटा है।
 

विज्ञापन
Pregnant woman's stomach burst after falling from train, death of woman and child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर झींझक रेलवे स्टेशन के पास डाउन की किसी ट्रेन से गिरी गर्भवती का पेट फट गया। जिससे गर्भ में मौजूद करीब सात माह का बच्चा पेट से निकल कर दूर जा गिरा। हादसे में महिला व बच्चे की मौत हो गई। जीआरपी ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर सोमवार की रात करीब बारह बजे झींझक रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पीडब्ल्यूआई के स्टोर के पास डाउन लाइन से गुजर रही ट्रेन से एक करीब 23 वर्षीय अज्ञात गर्भवती नीचे गिर गई। इससे उसका पेट फटने से गर्भ में पल रहा बच्चा दूर जा गिरा।
विज्ञापन


हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्टोर के चौकीदार अवधेश ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर झींझक पुष्पेंद्र सिंह को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास किए। झींझक चौकी प्रभारी जीआरपी राकेश पाल ने बताया कि गर्भवती के ट्रेन से गिरने के कारण पेट फटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे गर्भ मेें पल रहा बच्चा निकल आया और उसकी भी मौत हो गई। शव के पास एक छोटा बैग भी मिला है। जिसमें कुछ कपड़े व एक फोटो था। पहचान संबंधी कोई वस्तु न मिलने से महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला व बच्चे के शव का अलग-अलग पंचायतनामा भरा गया है।

 

तेज आवाज सुन पहुंचा चौकीदार, मंजर देख बदहवास
पीडब्ल्यूआई के स्टोर चौकीदार अवधेश ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 से सवा ग्यारह बजे के बीच यात्री ट्रेन निकलने के दौरान तेज आवाज आई। उसने पास जाकर देखा तो एक महिला डाउन लाइन किनारे गिरी पड़ी थी और पेट फटा था। पास में एक बच्चा भी मृत अवस्था में पड़ा था। यह मंजर देख चौकीदार बदहवास हो गया।

उसने इसकी सूचना झींझक स्टेशन मास्टर को दी। इस पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए। स्टेशन मास्टर ने बताया कि चौकीदार के बताए गए समय के आसपास डाउन लाइन से आम्रपाली एक्सप्रेस गुजरी थी। उसके बाद तीन मालगाड़ियां निकली थीं। जीआरपी चौकी प्रभारी राकेश पाल ने बताया कि मृतका हरे व सफेद रंग का कुर्ता व हरे रंग का सलवार पहने हुए थी। मौके पर टिकट न मिलने से मृतका कहां जा रही थी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed