फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pregnant woman found hanging, dowry death alleged

Kanpur News: फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 04 Oct 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman found hanging, dowry death alleged
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के घासी निवादा में शनिवार तड़के एक गर्भवती महिला का शव घर की गैलरी में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर आए मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

घासी निवादा निवासी रामपाल सिंह ने बताया कि बेटा थल सेना में है। उसने 21 अप्रैल को कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर टुसवा निवासी अंजू (26) पुत्री राजेंद्र सिंह यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। बेटा एक सप्ताह पहले ही घर से ड्यूटी पर हिसार हरियाणा गया था। शुक्रवार रात को बहू खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब उसकी आंख खुली तो बहू का शव गैलरी में लगे कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

चीखने पर परिजन एकत्र हो गए। बताया की बहू गर्भवती थी, इधर घटना की जानकारी पर अंजू के पिता राजेंद्र सिंह, मां सुशीला देवी, भाई धर्मेंद्र, धनवीर और जितेंद्र मौके पर आ गए। धनवीर ने बताया कि सुबह करीब 3:52 बजे पर बहनोई अंकुश ने उसे फोन कर बहन के आत्महत्या कर लेने की जानकारी दी। इस पर वह लोग मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि बहन ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम करवाया है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed