फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pregnant woman dies in private hospital, uproar for four hours, family accuses doctor of negligence

Kanpur: निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत…चार घंटे तक हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Fri, 19 Jul 2024 05:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Jul 2024 05:08 PM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित पति ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ गई।  इस पर वह निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर ने बिना जांच किए गर्भपात होने की जानकारी देकर ऑपरेशन कराने को कहा।

विज्ञापन
Pregnant woman dies in private hospital, uproar for four hours, family accuses doctor of negligence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किदवईनगर इलाके के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को इलाज के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भड़की भीड़ को देखकर डॉक्टर व कर्मचारी मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची किदवईनगर समेत कई थानों की फोर्स के समझाने पर चार घंटे बाद मामला शांत हो सका।

विज्ञापन

बजरिया निवासी एकाउंटेंट अभिषेक निगम की पत्नी रिचा (33) करीब ढाई माह से गर्भवती थीं। उनका इलाज एक महिला डॉक्टर कर रहीं थीं। करीब एक सप्ताह पूर्व पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने डॉक्टर से जांच कराई। बुधवार को उनके रतनलालनगर स्थित घर में गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

इस पर वह निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर ने बिना जांच किए गर्भपात होने की जानकारी देकर ऑपरेशन कराने को कहा। डॉक्टर ने अपने साकेतनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही और 25 हजार खर्च बताया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने पत्नी से मिलने नहीं दिया। शाम करीब चार बजे हालत गंभीर होने के बात कहते हुए अस्पताल प्रबंधन ने हैलट रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे तक हंगामे के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया
रिचा के भाई लवकुश ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने एंबुलेंस के लिए पांच हजार रुपये जमा कराए। अस्पताल से बाहर निकले तो एंबुलेंस चालक ने बहन की मौत की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक हंगामे के बाद पुलिस ने मामला शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed