फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pregnant death during police raids at auraiya

पुलिस की छापामारी के दौरान गर्भवती की मौत

Thu, 27 Jul 2017 12:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pregnant death during police raids at auraiya
डेमो
जुआरियों के पथराव से दरोगा के घायल होने के बाद मंगलवार देर रात आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस ने दलेलनगर में कहर बरपा दिया। एक-एक घर में छापामारी कर दो दर्जन से ज्यादा लोगों को धर दबोचा। इस दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। पहले गांववालों ने आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से महिला की मौत हुई है। कई घरों में तोड़फोड़ भी की गई। वे रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो उन्हें भगा दिया गया, लेकिन बाद में कोई भी इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। गांव में फोर्स तैनात है। शाम को पुलिस ने कुछ लोगों को छोड़ भी दिया। इस बाबत एसपी ने कहा कि महिला की मौत गर्भपात के बाद अधिक खून बह जाने से हुई है। 
विज्ञापन


 

Pregnant death during police raids at auraiya
डेमो
यूपी के औरैयै जिले के दलेल नगर में सोमवार को प्रतिबंधित जानवरों के आने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव हुआ था। इसके बाद मंगलवार को जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी उमेश कुमार घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 26 नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की और चौकी प्रभारी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मंगलवार देर रात फोर्स दलेल नगर पहुंची। 

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने जमकर कहर बरपाया। कई घरों के दरवाजे तोड़ दिए। कमरों में भी तोड़फोड़ की। महिलाओं और बच्चों तक को जमकर पीटा। पुलिस ने नामजद फरमान उर्फ टैनी के घर का मेनगेट तोड़ दिया। इसके बाद उसे धर दबोचा। उसकी गर्भवती भतीजी शबाना (32) पत्नी शम्मा व उसकी बहन मुस्कान एवं खुशबू की भी पिटाई कर दी। खुशबू और मुस्कान भाग कर छत पर चढ़ गईं। गिर पड़ने से शबाना नीचे ही रह गई। पुलिस के जाने के बाद परिजनों ने शबाना को उठाना चाहा तो उसकी मौत हो चुकी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Pregnant death during police raids at auraiya
डेमो
इसके बाद पुलिस ने फिरोज के घर में तोड़फोड़ की। इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अन्य लोगों को भी जमकर पीटा गया। इन लोगों ने पुलिस पर लूटपाट का भी आरोप लगाया। जब वे पुलिस के खिलाफ अजीतमल थाने में शिकायत करने गए तो उन्हें भगा दिया गया और जेल भेजने की धमकी दी गई। गांव में दहशत का माहौल है। इस संबंध में एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि नामजद लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। सभी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। महिला का पहले ही गर्भपात हो गया था। अधिक रक्तस्त्राव से उसकी मौत हुई है। इस संबंध में उसके पति ने लिखकर भी दे दिया है। पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप गलत है। एसडीएम अजीतमल के सामने भी महिला के परिजनों ने बयान दिए हैं।

समझौते के बाद कुछ को छोड़ा
ग्रामीणों की मानें तो महिला की मौत के बाद पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच पंचायत हुई। गांववाले पहले तो पुलिस की पिटाई से मौत की बात पर अड़े रहे, लेकिन बाद में समझौता होने पर महिला के परिजनों ने पुलिस को गर्भपात होने की बात लिख कर दे दी। इसके बाद हिरासत में लिए गए 17 लोगों को  पुलिस ने छोड़ दिया। कुछ अभी भी हिरासत में हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। 

-औरैया में जुआरियों के पथराव से घायल हुआ था दरोगा
-पुलिस ने भी बरपाया कहर
-एसपी ने कहा गर्भपात के बाद अधिक खून बहने से हुई है मौत  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed