फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pregnant body found hanged on tree

प्रेग्नेंट महिला के गले में फंदा डालकर पेड़ से लटकाया, मौत

Wed, 22 Feb 2017 02:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 02:24 AM IST
सार

मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
तीन साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
pregnant body found hanged on tree
डेमो

विस्तार

अत्याचार का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ससुरालियों पर गर्भवती महिला को मारकर पेड़ पर टांगे जाने का आरोप लगा है... कन्नौज जिले के तालग्राम थानाक्षेत्र के कलकत्तापुरवा में गर्भवती का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर 200 मीटर दूर पर कटहल के पेड़ पर फंदे में लटकता मिला है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाकर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाए जाने की बात कही है। वहीं ससुरालीपक्षों ने आत्महत्या की बात कही है। पुलिस मृतका के पिता व भाई के  का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


तालग्राम थानाक्षेत्र के भूड़पुरवा निवासी रेशमवती पत्नी प्रकाश चंद्र ने बताया कि उसने अपनी पुत्री पंचवती (22) की शादी तीन साल पहले कलकत्ता पुरवा गांव निवासी आशुतोष उर्फ बबलू पुत्र रक्षपाल के साथ की थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। दो माह पहले ही पंचायत के बाद पंचवती को ससुराल भेजा था। मंगलवार को ससुरालीजनों ने पुत्री को मार डाला और खेत पर पेड़ पर लटका दिया।
विज्ञापन


रेशमवती ने बताया कि गांव वालों ने उसे सूचना दी। जिस पर वह ग्रामीणों के साथ पंचवती की ससुराल पहुंची। जहां पर खेत पर पुत्री का शव पड़ा मिला। रेशमवती ने पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। रेशमवती ने बताया कि पति प्रकाश चंद्र व बेटा राजेश के आने पर ही कार्रवाई होगी। मंगलवार की देर शाम तक शव खेत में ही रखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मृतका के पति बबलू का कहना है कि पंचवती ने मंगलवार की दोपहर खेतों पर जाकर फांसी लगा ली है। वह ग्रामीणों की सूचना पर खेतों पर पहुंचे। उसने शव को उतारा तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

तालग्राम थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि  मायके पक्ष की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच्चाई का पता चलेगा।


पिता के लौटने का इंतजार
 मां रेशमवती बार-बार यही कह रही थी। इतना मुंह में भरो तबहु नाई माने हमारी बिटिया का मार डालो... इधर तालग्राम एसओ ने बताया कि मृतका का भाई राजेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। पिता प्रकाश चंद्र दो दिन पहले लोधेश्वर जल चढ़ाने के लिए निकले हैं। फोन पर सूचना दी गई है। उनके लौटने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed