फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Precious water flowing from pipeline leakage, problem due to mud

Kanpur News: पाइप लाइन लीकेज से बह रहा अमूल्य जल, कीचड़ से परेशानी

Sun, 11 Oct 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Precious water flowing from pipeline leakage, problem due to mud
मूसानगर। नगर पंचायत के फत्तेपुर वार्ड में जखई बाबा मंदिर के पास मुख्य पेयजल पाइपलाइन का लीकेज ठीक नहीं कराया जा सका है। इससे अमूल्य जल बहकर बर्बाद हो रहा है। वहीं सड़क पर कीचड़ से आवागमन में परेशानी बनी है। मंदिर के पास पाइपलाइन में यह लीकेज काफी समय से है।
विज्ञापन

लगातार पानी बहने के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, जलभराव से आसपास कीचड़ जमा हो गया है। इसी पाइपलाइन से चार वार्डों की करीब 12 हजार की आबादी को जलापूर्ति होती है। लीकेज ठीक नहीं कराने से दूषित पानी टोटी से निकलने की आशंका बनी है। वार्ड निवासी कृपा पाल, अरविंद, मूलचंद्र, अमित और रामू ने बताया कि बड़े खलियान के पास बनी पानी की टंकी से फत्तेपुर, रसूलपुर, आजाद नगर और अब्दुल कलाम नगर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

काफी समय से जखई बाबा मंदिर के पास मुख्य पाइपलाइन में लीकेज है। आपूर्ति के दौरान लगातार पानी बहने से सड़क खराब हो गई है और आसपास कीचड़ जमा हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नलों में पानी तो आता है, लेकिन पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण दूषित पानी की आशंका बनी रहती है। इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत में शिकायत की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
बयान....
मरम्मत कराकर समस्या दूर कराएंगे
मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की जानकारी है। जल्द ही मरम्मत कराकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। - नरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत मूसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed