फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pre-primary children in 1,159 schools will receive free school uniforms.

Kanpur News: 1159 स्कूलों के प्री-प्राइमरी के बच्चों को मिलेगी मुफ्त स्कूल ड्रेस

Mon, 14 Sep 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Pre-primary children in 1,159 schools will receive free school uniforms.
कानपुर देहात। अब 1159 परिषदीय प्री-प्राइमरी स्कूलों में पढ़ रहे तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को भी मुफ्त स्कूली यूनिफार्म और जूता-मोजा दिया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के 1922 परिषदीय स्कूलों में 1159 में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें पढ़ाई करने वाले प्री-प्राइमरी के बच्चों को अभी तक यह सुविधा नहीं मिलती थी। शासन ने इनमें पंजीकृत बच्चों को सुविधा देते हुए नई शुरुआत की है। इसके लिए विभाग की तरफ से मैप किए गए स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे प्रत्येक विद्यार्थी को स्कूली यूनिफॉर्म, जूता-मोजा आदि खरीदने के लिए 1200 रुपये दिए जाते हैं। यह उनके अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है। अब ऐसे ही प्री-प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के लिए भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। परिषदीय स्कूलों में चल रहे प्री-प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की जानकारी जुटाते हुए अभिभावकों के बैंक खाते की जानकारी मांगी गई है। इसी के आधार पर अगले सत्र से इनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 12 सौ रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed