{"_id":"5e522e258ebc3ef3bb2f694a","slug":"praveen-togadia-gave-a-big-statement-about-ram-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण तोगड़िया बोले- राम मंदिर बन रहा, रामराज्य दिखाई नहीं दे रहा, भूखी मर रही है जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण तोगड़िया बोले- राम मंदिर बन रहा, रामराज्य दिखाई नहीं दे रहा, भूखी मर रही है जनता
Sun, 23 Feb 2020 01:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर तो बन रहा लेकिन रामराज्य कहीं दिखाई नहीं देता। देश का युवा बेरोजगार है। किसान आत्महत्या कर रहा है। जब तक इन पर काम नहीं होगा रामराज्य आने वाला नहीं।
फतेहपुर में एक संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि इस सरकार में मुट्ठी भर लोगों को जीने का अधिकार मिला है। इन्हीं की तरक्की हो रही है बाकी की जनता भूखी मर रही है।

उन्होंने दावे से कहा कि देश में केवल 62 उद्यमी पर काम हो रहा है। यह वह उद्यमी हैं जिनकी आमदनी सरकार से 4 गुना ज्यादा है। सच बात तो यह है कि मुट्ठी भर लोगों के पास पैसा है।
उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 41 साल पहले एमबीबीएस बनने गए थे तब 25 रुपये महीना फीस लगती थी यानी के साल भर में 300 रुपये खर्च होता था। अब इस पढ़ाई के लिए एक करोड़ रुपया भी कम पड़ रहा है।

उन्होंने गुजरात के पटेल आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि इस आंदोलन में सात से आठ लाख आंदोलनकारी शामिल हुए थे। सरकार ने इन्हें महज 4 घंटे में बिखेर दिया, गोली भी चलाई गई। अब वही सरकार ऐसा क्यों नहीं कर रही है।
शाहीन बाग का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू जगा कर भाजपा मार्केटिंग कर रही है। जिहादियों की हिम्मत बढ़ी है। गोरक्षा के मामले में उन्होंने कहा कि गोवंश की रक्षा के साथ खेतों की भी रक्षा होनी चाहिए।

अगर किसान की फसल नहीं बचेगी तो किसान खाएगा क्या। तोगड़िया ने राम मंदिर के मामले पर कहा के इसके पीछे सभी जाति देश के हिंदुओं की एका शामिल है। मंदिर कैसे बनेगा, क्या मॉडल होगा, इससे बड़ी बात रामराज्य के लिए काम करना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ख्याल रखना होगा कि अब कोई दोबारा मंदिर तोड़ने वाला पैदा ना हो सके फिर चाहे वह फैजाबाद हो दिल्ली हो या कजाकिस्तान हो। यह सुनिश्चित करना हर हिंदू की जिम्मेदारी बनती है।