{"_id":"bed31b9308e85b3d2257f3f8a62c82ac","slug":"pramod-tiwari-meeting-in-tilak-hall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ओवैसी की बयानबाजी के पीछे पीएमओ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ओवैसी की बयानबाजी के पीछे पीएमओ’
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 16 Apr 2015 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बुधवार को यहां एमआईएम नेता ओवैसी की भड़काऊ बयानबाजी के पीछे पीएमओ का हाथ बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि लगातार कम होते जनाधार से परेशान होकर मोदी सरकार इस तरह के हथकंडों पर उतर आई है।
यह पूरा खेल मीडिया को डायवर्ट करने के लिए है, ताकि किसानों की लगातार मौत जैसे मामलों से लोगों का ध्यान हटाया जा सके। 19 अप्रैल को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की किसान रैली से पहले मोदी सरकार कोई चाल भी चल सकती है।
तिलक हॉल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिवसेना के सांसद संजय राउत का ‘मुसलमानों को वोटिंग से वंचित’ करने वाला बयान भी इसी हथकंडे का एक नमूना है। इसी तरह सांसद गिरिराज किशोर और सांसद साक्षी महाराज के भड़काऊ बयान के पीछे भी प्रधानमंत्री कार्यालय मास्टर माइंड की तरह काम कर रहा है।
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात के सीएम थे, तब भी विपक्षी पार्टियों के खिलाफ ऐसी ही चालें चला करते थे। भूमि अधिग्रहण बिल के मुद्दे पर तिवारी ने कहा कि बड़े उद्योगपतियों का घर भरने के लिए मोदी सरकार किसानों की जमीन हड़पना चाहती है।
दैवी आपदा से तबाह हुए किसानों को त्वरित सहायता देने के बजाय केंद्र सरकार सर्वे रिपोर्ट मांग रही है। उन्होंने बताया कि कानपुर से एक बड़ा दल दिल्ली रैली में शामिल होने जाएगा। इस अवसर पर विधायक अजय कपूर, हरप्रकाश अग्निहोत्री, विनोद चतुर्वेदी, ओपी श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।