फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan tried to rape a woman, challan for disturbing peace, action will be taken after investigation

Fatehpur: प्रधान ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, शांतिभंग में चालान…बयान व परीक्षण के बाद होगी कार्रवाई

Thu, 03 Oct 2024 08:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Oct 2024 08:56 PM IST
सार

Fatehpur News: ग्राम प्रधान ने घर बुलाकर दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। पुलिस से शिकायत के बाद प्रधान का शांतिभंग में चालान किया है।

विज्ञापन
Pradhan tried to rape a woman, challan for disturbing peace, action will be taken after investigation
सांकेतिक - फोटो : stock.adobe

विस्तार

फतेहपुर जिले में घर में बंधक बनाकर अनुसूचित जाति की महिला के कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया था। मामले में आरोपी प्रधान का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। मेडिकल परीक्षण के बाद महिला के पुलिस व कोर्ट समक्ष बयान दर्ज होंगे।

विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने महिला को 28 सितंबर की दोपहर प्रधान गुलाम मोहम्मद ने उसके भतीजे के माध्यम से घर बुलाया था। वह प्रधान के घर पहुंची। महिला का आरोप है कि प्रधान बोला कि घर में कोई नहीं है। फैली दाल समेट दो। वह दाल समेटने लगी।
विज्ञापन

इसी दौरान प्रधान उठाकर कमरे में ले गया। अश्लील हरकत के विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह छुड़ाकर भाग निकली। घटना के बाद प्रधान ने पति को असलहा सटाकर जातिसूचक शब्द बोले और जान से मारने की धमकी दी। दो दिनों तक प्रधान आने-जाने के रास्ते पर नजर बनाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान व परीक्षण के बाद होगी कार्रवाई
महिला किसी तरह बुधवार को थाने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार पटेल ने बताया कि एससी-एसटी व दुष्कर्म के प्रयास के दर्ज मामले में धाराएं सात साल की सजा से कम होने की वजह से प्रधान को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है। महिला के बयान दर्ज करने और मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed