फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan and former Pradhan parties clashed in election rivalry, abused and fiercely fought, report on 15

Fatehpur: चुनावी रंजिश में प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष भिड़ा, गाली-गलौज और जमकर मारपीट, 15 पर रिपोर्ट...छह घायल

Wed, 27 Mar 2024 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Mar 2024 02:18 PM IST
सार

Fatehpur News: प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि फायरिंग का आरोप गलत है। चुनावी रंजिश की खुन्नस में दोनों पक्ष भिड़े हैं। त्योहार के चलते पक्षों के लोग नशे में थे। गाली गलौज पर विवाद हुआ है।

विज्ञापन
Pradhan and former Pradhan parties clashed in election rivalry, abused and fiercely fought, report on 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के सुसवन बुजुर्ग गांव में चुनावी रंजिश के चलते मंगलवार शाम वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधानपति गुट के बीच विवाद हो गया। पक्षों के बीच मारपीट, गाली गलौज और जमकर पथराव हुआ। पथराव से गांव में अफरा-तफरी फैल गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कई राउंड फायरिंग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस ने पक्षों से मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान राजेश यादव पक्ष से रामचंद्र ने गांव के पूर्व प्रधानपति रामचेत, राजुल, रामचंद्र, राजुल सगे भाई व राजुल के पिता रामनिवास, सगे भाई वीरेंद्र, नंगा के खिलाफ बलवा, मारपीट, प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

आरोप है कि वह परिवार के जितेंद्र, महेंद्र, अमरनाथ के साथ खेत से लौट रहा था। गांव के वीरेंद्र के घर के पास लाठी डंडे और फरसा से लैस पूर्व प्रधान पक्ष ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर उन पर हमला किया। पथराव में अमरनाथ गंभीर चोट आने से बेहोश हो गया।

जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला
महेंद्र के पेट व सीने में चोट आई। आसपास के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। उधर, दूसरे पक्ष के रज्जन कुशवाहा ने बताया कि वह वीरेंद्र  के घर के पास मां बिट्टी देवी, बहू वंदना, राजाराम, महेश लोधी के साथ खड़ा था। 

विज्ञापन

गाली गलौज पर हुआ है विवाद
प्रधान राजेश यादव अपने पिता रामखेलावन यादव, जितेंद्र यादव, धनराज व चार अन्य लोगों के साथ पहुंचा। गाली गलौज कर लाठी डंडे से हमला किया। ग्रामीणों के आने पर प्रधान जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला है। पथराव में वह चारों घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि फायरिंग का आरोप गलत है। चुनावी रंजिश की खुन्नस में दोनों पक्ष भिड़े हैं। त्योहार के चलते पक्षों के लोग नशे में थे। गाली गलौज पर विवाद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed