Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power transformer capacity will be doubled in 36 substations, there will be no problem of overloading in summe

Kanpur: 36 सबस्टेशनों में दोगुनी होगी पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता, गर्मी में नहीं होगी ओवरलोडिंग की समस्या

Tue, 27 Feb 2024 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Feb 2024 11:43 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के 36 सब स्टेशन ओवरलोड मिले। उन पर 65 से 70 फीसदी अधिक भार पाया गया। यह ओवरलोड ट्रांसफार्मर पांच एमवीए क्षमता के हैं। अब इनकी क्षमता दोगुनी करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Power transformer capacity will be doubled in 36 substations, there will be no problem of overloading in summe
कानपुर केस्को - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के गर्मी में बिजली कटौती से निपटने की तैयारी केस्को ने शुरू कर दी है। शहर में 36 सबस्टेशनों के पावर ट्रांसफार्मर ओवरलोड चिह्नित किए गए हैं। इनकी क्षमता दोगुनी की जाएगी। गर्मियों में पंखे, कूलर और एसी चलाने से घरों का लोड बढ़ जाता है।

विज्ञापन

इसकी वजह से ट्रांसफार्मर, लाइन और सबस्टेशन में लगे पावर ट्रांसफार्मर के लोड में बढ़ोतरी होती है। अधिक लोड बढ़ने से कई बार पावर ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। इनको बदलने और मरम्मत करने में काफी समय लगता है, जिससे काफी बड़े क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन

केस्को ने इस बार शहर के पावर ट्रांसफार्मरों का आकलन किया। एक्सईएन, एसडीओ और जेई से गर्मी और सर्दी के लोड की रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके आंकड़े चौकाने वाले आए। कानपुर के 36 सब स्टेशन ओवरलोड मिले। उन पर 65 से 70 फीसदी अधिक भार पाया गया। यह ओवरलोड ट्रांसफार्मर पांच एमवीए क्षमता के हैं। अब इनकी क्षमता दोगुनी करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन सबस्टेशनों के पावर ट्रांसफार्मर ओवरलोड
बिजलीघर, जरीबचौकी, माल रोड, आलू मंडी, म्योर मिल, कल्याणपुर।

दस एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता होगी चेक
शहर के अन्य सबस्टेशनों की क्षमता जांची जाएगी। कई सबस्टेशनों में दस एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। वहां ओवरलोड मिलने पर पूरे ट्रांसफार्मर को बदलने की तैयारी है। उनकी जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे गर्मियों में काफी हद तक बिजली की समस्या दूर हो सकेगी।

शहर के 36 सब स्टेशनों के पावर ट्रांसफार्मर ओवरलोड मिले हैं। उनकी क्षमता में बढ़ोतरी की जाएगी। एक्सईएन, एसडीओ और जेई से सब स्टेशनों की रिपोर्ट मांगी गई थी।  -श्रीकांत रंगीला, मीडिया प्रभारी केस्को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed