{"_id":"6a402265e2d538ab1e012b8b","slug":"power-supply-to-200-homes-remained-out-all-night-due-to-a-blown-phase-kanpur-news-c-220-1-akb1002-144930-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फेज उड़ने से पूरी रात गुल रही 200 घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फेज उड़ने से पूरी रात गुल रही 200 घरों की बिजली
Sun, 28 Jun 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा नगर में कॉलेज फार्म के पास रखे ट्रांसफार्मर से फेज उड़ने की दिक्कत बनी है। शुक्रवार मध्य रात्रि में एक फेज उड़ गया। इससे 200 घरों में बिजली गुल रही। पूरी रात लोग पसीने से तरबतर करवट बदलते रहे। बच्चे रोते चिल्लाते रहे तो उन्हें संभालने में महिलाएं परेशान रहीं।
रूरा नगर में कॉलेज फार्म के पास 250 केवी ट्रांसफार्मर खराब होने पर करीब 15 दिन पहले डेरापुर में ट्रॉली ट्रांसफार्मर मंगवाकर लगाया गया था। 400 केवी ट्रॉली ट्रांसफार्मर से फेज उड़ने की समस्या जस की तस है। बृहस्पतिवार को भी शाम से लेकर रात तक फेज उड़ने की समस्या से लोग जूझते रहे थे। इधर शुक्रवार की मध्य रात्रि में कॉलेज फार्म के पास लगे टॉली ट्रांसफार्मर का एक फेज उड़ गया। करीब 200 घरों की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद लाइनमैन बउवन को फोन किया तो उसने फोन बंद कर लिया। वहीं, एसएसओ का फोन भी बंद रहा। पूरी रात लोग पसीने से तरबतर होेकर जागते रहे। सुबह करीब सात बजे फेज ठीक किया गया। एसडीओ विवेक पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल फॉल्ट दुरुस्त किए जाएं इसके निर्देश जेई को दिए हैं।