{"_id":"6aaee2173a3580fbbd0fcad9","slug":"power-supply-to-100-villages-was-out-for-two-and-a-half-hours-due-to-a-fault-in-the-main-line-kanpur-news-c-220-1-akb1002-149233-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेन लाइन में फॉल्ट से ढाई घंटे गुल रही 100 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेन लाइन में फॉल्ट से ढाई घंटे गुल रही 100 गांवों की बिजली
Sun, 20 Sep 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
रूरा। बारिश के दौरान अकबरपुर के खरका के पास 33 केवी लाइन में पेड़ की डाल टूटकर गिर जाने से शनिवार को उपकेंद्र ठप हो गया। दोपहर में ढाई बजे से शाम पांच बजे तक करीब ढाई घंटे नगर व 100 गांवों की बिजली गुल रही।
रूरा नगर स्थित उपकेंद्र से चार कोल्ड स्टोर व 20 हजार अन्य कनेक्शन हैं। शनिवार की दोपहर हुई बारिश से नगर की बिजली ब्यवस्था बेपटरी हो गई। बारिश बंद होने के बाद दोपहर में हुए फाॅल्ट से लोगों के घरों में लगे पंखे कूलर बंद हो गए। इससे सबसे अधिक समय छोटे बच्चों को हुई। नगर के बजरंग नगर वार्ड निवासी लवकुश द्विवेदी, गहलौं गांव निवासी विश्वनाथ पांडेय व डगरहा गांव निवासी शरद शुक्ला ने बताया कि जर्जर बिजली केबिलों व तारों के सहारे नगर व आस पास के गांवों की बिजली आपूर्ति चल रही है। विभाग बिल लेने में कोई कसर नही छोड़ता है लेकिन मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि रनियां के पास फाॅल्ट होने के चलते लाइनमैनों से फाॅल्ट की तलाश कराई गई। शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।