{"_id":"6aac33eca87aed0a0a0b5e6b","slug":"power-supply-remained-disrupted-for-14-hours-across-228-villages-served-by-four-substations-kanpur-news-c-220-1-akb1006-149079-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चार उपकेंद्रों के 228 गांवों में 14 घंटे गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चार उपकेंद्रों के 228 गांवों में 14 घंटे गुल रही बत्ती
Fri, 18 Sep 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। विद्युत उपकेंद्र बरौर, मुतैहरापुरा, सिंगरसीपुर, नोनापुर से करीब 228 गांव जुड़े हैं। इन गांवों में बुधवार शाम छह बजे सप्लाई ठप हो गई। दूसरे दिन सुबह आठ बजे बिजली आई। 14 घंटे बिजली गुल रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। ग्रामीणों ने टहलते हुए रात काटी।
विद्युत उपकेंद्र बरौर के मुरलीपुर निवासी धर्मेंद्र, श्यामजी, मकरंदापुर के अरुण कुमार, गुरुगांव के महेश, डीघ के श्रीपाल, शिवकुमार, विद्युत उपकेंद्र मुतैहरापुर के सिहारी निवासी राजकुमार, सहाबापुर के राकेश, विद्युत उपकेंद्र नाेनापुर के देवेंद्र सचान, पनियामऊ के विजय कुमार, नरेश सिंह। विद्युत उपकेंद्र सिंगरसीपुर के विनीत कुमार, हेमंत कुमार, रजनीश ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे से सप्लाई ठप हो गई फिर रात भर नहीं आई। इस बीच घरों में लगे इन्वर्टर भी दगा दे गए।
रात भर बिजली न आने से बच्चों और बुजुर्गों का हाल बेहाल रहा। किसी तरह टहल कर रात गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे सप्लाई आई तब राहत मिली। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों रात में हर घंटे कटौती की जा रही है। दिन में बिजली आपूर्ति होती है। इससे राहत रहती है, लेकिन रात में जरूरत के समय कटौती से परेशानी बढ़ रही है। समस्या को लेकर अधिकारी सुनवाई ही नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
....................
शाम सात बजे से साढ़े नौ बजे तक तो पूरी तरह बिजली की रोस्टिंग है। रात में भी घंटे-घंटे में सप्लाई कट जाती है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों बरौर आदि में भी कटौती रहती है। बुधवार को रातभर समस्या रही। जल्दी ही व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। - आलोक प्रकाश अधिशासी अभियंता पुखरायां