फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   power lifting player mandeep kumar

वेट और पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों को सरकार नहीं देती है सपोर्ट

Fri, 06 Apr 2018 05:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Apr 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
power lifting player mandeep kumar
वेट और पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट मंदीप कुमार
वेट और पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों को सरकार उतना सपोर्ट नहीं कर रही जितना क्रिकेट को कर रही है। खेलने के लिए अपने संसाधन जुटाने पड़ते हैं। यह कहना है स्टेट लेवल खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट मंदीप कुमार का। कानपुर के मंदीप अब एशियन गेम्स ऑस्ट्रेलिया में जाने की तैयारी कर रहे हैं। वेट- 120 प्लस में खेलने वाले मंदीप का फैमिली बैकग्राउंड स्पोर्ट्स से ही है। उनके पिता सतीश कबड्डे खिलाड़ी और बहन एथलीट हैं। 
विज्ञापन


मंदीप बताते हैं कि उनके पिता सतीश चंद्र रेलवे पुलिस में हैं। साल 2009 में वह ट्रांसफर के बाद बागपत से कानपुर आए थे। पिछले आठ सालों से मंदीप कानपुर में रह रहे हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध वीएसएसडी कॉलेज में बीकॉम करने के दौरान साल 2013 में उन्होंने पावर लिफ्टिंग खेलना शुरु किया। मंदीप 250 किलो की स्क्वायट, 110 की बेंच प्रेस और 200 किलो की डेड लिफ्ट खेलते हैं। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित यूनिवर्सिटी के खेल महोत्सव में उन्होंने पहली बार वेट लिफ्टिंग शुरू की। चंदौली में आयोजित स्टेट वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मंदीप ने हाल ही में गोल्ड मेडल हासिल कर कानपुर जिले का मान बढ़ाया है। अब वह एशियन गेम्स में जाने की तैयारी कर रहे हैं। सेलेक्शन के बाद उनकी ट्रेनिंग जमशेदपुर से होगी। मंदीप के परिवार में दो बहनें हैं बड़ी बहन सोनिया नेशनल कबड्डी खिलाड़ी हैं और छोटी बहन तनिशा एथलीट हैं। पिता कबड्डी के खिलाड़ी रह चुके हैं। मंदीप का बचपन से ही खेल में रुझान था। मंदीप अपनी डाइट के बारे में बताते हैं कि वह हर रोज 5 लीटर दूध, 4 अंडे, 4 ब्राउन ब्रेड लेते हैं। दोपहर में फल, सब्जियां और जूस लेते हैं। शाम को हमेशा लाइट फूड (हल्का भोजन ) ही खाते हैं। केरल, जम्मू और लखनऊ में हुई नेशनल लेवल की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मंदीप 3 गोल्ड मेडल और कानपुर जिले में हुई प्रतियोगिताओं में 11 गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। मंदीप अपने कोच राहुल कुमार शुक्ला और सौरभ गौड़ से ट्रेनिंग ले रहे हैं। 
विज्ञापन

 

प्रोफाइलः-
नामः
मंदीप कुमार
जन्मः 20 दिसंबर 1996
निवासः रेलवे कॉलोनी, अनवरगंज स्टेशन
पिताः सतीश चंद्र (रेलवे पुलिस)
मांः सुरेश देवी
शिक्षाः एमकॉम फाइनल ईयर में पढ़ रहे

उपलब्धिः सीनियर नेशनल 2017 में स्ट्रेंथ लिफ्टिंग सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडेल, गुवाहाटी
वेटः 120 प्लस में खेलते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed