फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power Hub Team Champions in Powerlifting, Bench Press, and Open Deadlift

Kanpur News: पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और ओपन डेडलिफ्ट में पावर हब टीम चैंपियन

Wed, 25 Mar 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Power Hub Team Champions in Powerlifting, Bench Press, and Open Deadlift
प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी व अन्य। - फोटो : संगठन
कानपुर। स्वरूपनगर स्थित बाल निकुंज में चल रही दो दिवसीय पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में पावर हब टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। अभिषेक कटियार, दिव्यांशु, आलोक, पीयूष और तनवीर ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीत दर्ज की। महिला वर्ग में रिया सिंह को बेस्ट लिफ्टर चुना गया।
विज्ञापन



दूसरे दिन 74 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग की प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर में सिद्धार्थ, अगम, पीयूष, इंद्र प्रताप, प्रथम, अमन, विराज और तैय्यब विजेता रहे। जूनियर वर्ग में आलोक, अभिषेक, वल्लभ और रुद्राक्ष शीर्ष स्थान पर रहे, जबकि सुमित और पुलकित उपविजेता और उमेश व अभिषेक विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में राजबीर, अभिषेक और आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजय और अभिषेक विश्वकर्मा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि विराज और अश्विन तीसरे स्थान पर रहे। मास्टर वर्ग में रोहित और सोनू विजेता बने, जबकि रवींद्र दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



बेंच प्रेस स्पर्धा में अमन, अगम, पीयूष, अर्जुन, आयुष, रुद्राक्ष, आदित्य और रोहित ने स्वर्ण पदक जीते। ओपन डेडलिफ्ट में रोहित, अभिषेक, पीयूष और रुद्राक्ष ने पहला स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनूप पचौरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम, आभा शर्मा, गुरुबीर सिंह, जितेंद्र, शिबली और सौम्या गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed