{"_id":"694efc1033383764fc06028e","slug":"power-hub-gym-becomes-overall-champion-in-powerlifting-and-bench-press-kanpur-news-c-362-1-ka11003-138191-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस में पावर हब जिम बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस में पावर हब जिम बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर। पावरलिफ्टिंग संघ कानपुर की ओर से आयोजित मंडलीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप का समापन दूसरे दिन पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। स्वरूपनगर स्थित बाल निकुंज में हुई प्रतियोगिता में पावरलिफ्टिंग सब-जूनियर वर्ग में एस. अभिषेक, जूनियर में अर्पित और सीनियर में अभिषेक कटियार स्ट्रॉन्ग मैन चुने गए। बेंच प्रेस स्पर्धा के सब-जूनियर वर्ग में पीयूष, जूनियर में अभिषेक राजपूत और सीनियर में प्रभजोत को स्ट्रॉन्ग मैन घोषित किया गया। ओवरऑल टीम ट्रॉफी पर काकादेव स्थित पावर हब जिम ने कब्जा जमाया।
सब-जूनियर 83 किलो भार वर्ग में धैर्य प्रथम, मयंक द्वितीय और विराज तृतीय रहे। 93 किलो में पीयूष प्रथम और वंश द्वितीय रहे। 105 किलो में आशीष तथा 120 किलो में श्रेयांश प्रथम रहे। जूनियर 83 किलो वर्ग में पुल्कित प्रथम, अनंत द्वितीय और देवेंद्र तृतीय रहे। 93 किलो में प्रकाश प्रथम, सौरभ द्वितीय और वल्लभ तृतीय रहे। सीनियर 83 किलो वर्ग में अभिषेक प्रथम रहे। 93 किलो में रमन प्रथम और कृष्णा द्वितीय रहे, जबकि 120 किलो में रौनक भाटिया प्रथम रहे।
मास्टर्स वर्ग में सोनू, लियाकत और प्रणव सिंह ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय, अनूप पचौरी तथा अनिल स्टील के एमडी ने विजेताओं को सम्मानित किया। आयोजन में संघ के राजेश पाल, संदीप निगम, मो. अशरफ, आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, जितेंद्र, गुरबीर, मोतीलाल और सतेंद्र की प्रमुख भूमिका रही।