{"_id":"60f336228ebc3e737110256d","slug":"power-failure-in-14-villages-pukhrayan-news-knp6408613104","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां। विद्युत उपकेंद्र नोनापुर में फीडर की ट्रॉली फुंक जाने से 14 गांवों में बिजली गुल रही। वहीं गुरुगांव फीडर व कृष्णनगर मंडी में लो वोल्टेज से 18 गांवों के लोग परेशान हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने उपखंड अधिकारी से फरियाद की है।
विद्युत उपखंड के नोनापुर विद्युत उपकेंद्र में नोनापुर फीडर की ट्रॉली जल जाने के कारण सुजौर, पनियामऊ, हराहरा, रामपुर, बरौली, प्रेमपुर, बिरोहा, चांदापुर, मदनूपुर समेत 14 गांवों में अंधेरा हो गया। गजेंद्र, प्रकाशदीप, अनूप सचान, संजय, शैलेश, निनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को ट्रॉली जल जाने के बाद विद्युत सप्लाई ठप हो जाने से गांवों में रात में अंधेरा रहा।
शनिवार को जब सप्लाई मिली तो हर आधे घंटे में ट्रिपिंग हो रही है। वही गुरूगांव फीडर में बिजली सप्लाई में ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं। जरैलापुर, हरदुआ ऐमा, बढ़ौली, हांसेमऊ, छतेनी, डोभा, हारामऊ, छतेनी, दीक्षिताइनपुर, रनियां, डेरा, बंजारा डेरा, पाल डेरा, हैदरपुर, हैदरापुर, पिलखिनी सहित 18 गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
राजन अग्निहोत्री, संतोष कुमार तिवारी, शशिकांत शुक्ल, अरूण कुमार, नीरज ने बताया कि हर आधे घंटे में बिजली की ट्रिपिंग होने के कारण गर्मी और उमस से निजात नहीं मिल पा रही है। साथ ही उपकरण फुंकने का डर लगा रहता है। पानी का भी संकट है। वहीं कृष्णानगर मंडी के अखिलेश, सुमन देवी, रामलखन, रचना गोस्वामी, अमन, शिवम, सुनीता संखवार, अनुराग कश्यप ने बताया कि लो वोल्टेज से परेशानी हो रही है।
उपखंड अधिकारी से समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि नोनापुर फीडर की ट्रॉली जल जाने के कारण समस्या हुई है। मरम्मत कराई जा रही है। वहीं गुरुगांव और नोनापुर को एक ही फीडर से जोड़ा गया है। जिससे कुछ दिक्कत आ रही है। जल्दी ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।