{"_id":"6ae3b14886e219d3a3039467","slug":"potholes-will-be-filled-before-diwali-new-roads-will-be-constructed-by-november-30-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1698455-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिवाली से पहले गड्ढे भरेंगे, 30 नवंबर तक बनेंगी नई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिवाली से पहले गड्ढे भरेंगे, 30 नवंबर तक बनेंगी नई सड़कें
विज्ञापन
कानपुर। शहर की टूटी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण तय समय में पूरा कराने के लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने गुरुवार को नवीन सभागार में बताया कि दीपावली से पहले पैचवर्क पूरा कराया जाएगा, जबकि नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य 30 नवंबर निर्धारित किया गया है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से काम प्रभावित न हो, इसके लिए लंबित टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम के मुताबिक, शहर में नगर निगम की 526 और पीडब्ल्यूडी की 73 सड़कें हैं। इन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहली में पैचवर्क, दूसरी में अधिक क्षतिग्रस्त सड़कों पर तारकोल मिश्रित गिट्टी की परत बिछाने और तीसरी में पूरी सड़क बनाने या चौड़ी करने का काम होगा।
सड़कों की गुणवत्ता परखने के लिए संयुक्त टास्क फोर्स बनाई गई है। सभी निर्माणाधीन सड़कों के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट सही आने पर ही भुगतान होगा। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ स्थानों पर पैचवर्क उखड़ने की शिकायतों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
सीएम ग्रिड की 10 सड़कों पर भी जोर
सीएम ग्रिड फेज-एक और दो की सभी 10 सड़कों के निर्माण में देरी हो रही है। ठेकेदारों को दिसंबर तक यूटिलिटी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वरूपनगर रोड का निर्माण तीन नवंबर तक पूरा करने का दावा किया गया है।