फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Potato prices will be announced at 8 AM in the Satanpur market.

Kanpur News: सातनपुर मंडी में सुबह आठ बजे खुलेगा आलू का भाव

Sat, 10 Jan 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Potato prices will be announced at 8 AM in the Satanpur market.
फर्रुखाबाद। शहार की सातनपुर मंडी में शुक्रवार को आलू आढ़तियों ने बैठक की। इसमें तय किया गया कि मंडी में प्रतिदिन सुबह 8 बजे आढ़ती व व्यापारियों की मौजूदगी में भाव खोला जाएगा। इसके साथ ही खरीदारों से आठ से 15 दिन के अंदर भुगतान लेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


आलू आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू ने श्रीचंद मिश्रा, हरिनरायन यादव, रामलड़ैते राजपूत, ओमकार सिंह यादव, नीलेश दीक्षित, ओमप्रकाश सेतिया, अरविंद राजपूत आदि के साथ बैठक की। इसमें कहा गया कि प्रतिदिन सर्वसम्मति से सुबह आठ बजे आलू का भाव खोला जाएगा। इसके साथ ही आलू बिक्री भाव अनुसार किसानों को 6-आर दिए जाने पर सहमति बनी। कहा गया कि आलू खरीदने वाले व्यापारी समय से भुगतान नहीं देते, इससे आढ़ती परेशान रहते हैं। इसके चलते किसानों को भी भुगतान जल्दी नहीं मिल पाता। इस दौरान हरीबाबू गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, प्रवीन पाल, गौरव गंगवार, हरिश्चंद्र राजपूत, मनोज गंगवार, विकास यादव, रमन दीक्षित, प्रमोद यादव, अशोक श्रीवास्तव, प्रदीप शाक्य, देवकी नंदन वर्मा आदि आढ़ती मौजूद रहे। बैठक का संचालन रामलड़ैते राजपूत व अध्यक्षता हरिनरायन यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed