फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Postmortem of dead dolphin; liver found damaged and black

Kanpur News: मृत डाॅल्फिन का हुआ पोस्टमार्टम, लीवर खराब व काला मिला

Sun, 04 Jan 2026 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Postmortem of dead dolphin; liver found damaged and black
कानपुर। जाजमऊ स्थित गंगा पुल के नीचे शनिवार को मृत मिली मादा डाॅल्फिन का वन विभाग की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। चिड़ियाघर में वन्यजीव चिकित्सकों और पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों के संयुक्त पैनल ने करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में डाॅल्फिन का लीवर खराब और काला पाया गया जबकि मौत का कारण मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर बताया गया है।
विज्ञापन


डाॅल्फिन के आंतरिक अंगों के नमूने आगे की जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजे जा रहे हैं। वहां से आने वाली रिपोर्ट लगभग 15 दिन बाद मिलने की संभावना है। इसके बाद मौत के वास्तविक कारणों पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने गंगा के अत्यधिक प्रदूषित पानी को डाॅल्फिन की मौत का कारण बताया है। पोस्टमार्टम में लीवर के काले पड़ने से प्रदूषण की आशंका बताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को चिड़ियाघर परिसर में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई जिसमें वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 10 विशेषज्ञों का पैनल शामिल रहा। मादा डाॅल्फिन की लंबाई लगभग नौ फीट और वजन 182 किलोग्राम पाया गया। उसकी आयु करीब 19 वर्ष आंकी गई है जबकि गंगा डाॅल्फिन की औसत आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होती है। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने चिड़ियाघर परिसर में 12 फीट गहरा गड्ढा खोदवाकर डाॅल्फिन काे दफनाया गया। पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed