{"_id":"6aa700d4421c5f551307c0f0","slug":"poonam-selected-for-the-post-of-junior-assistant-at-the-secretariat-kanpur-news-c-220-1-akb1002-148866-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सचिवालय में जूनियर असिस्टेंट पद पर पूनम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सचिवालय में जूनियर असिस्टेंट पद पर पूनम का चयन
Mon, 14 Sep 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। रतनपुर गांव निवासी पूनम राठौर का चयन सचिवालय में जूनियर असिस्टेंट के पद पर हुआ है। उनकी सफलता पर क्षेत्र का नाम रोशन होने से परिवार और गांव के लोग खुश हैं।
पूनम कई साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। उनका चयन कुछ दिन पहले ही ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ था। अब सचिवालय में जूनियर असिस्टेंट के पद पर चयन हुआ है। यह उनकी लगातार दूसरी सरकारी नौकरी है। यह उनकी मेहनत और प्रतिभा को दिखाती है। पूनम ने ग्रामीण माहौल और सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतियोगी परीक्षाओं की मेहनत से तैयारी की। उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया और लगातार मेहनत करती रहीं। ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयन के बाद भी उन्होंने अपने प्रयास जारी रखे। इसी का नतीजा है कि अब वह सचिवालय में जूनियर असिस्टेंट की नौकरी हासिल करने में भी सफल रही हैं।
उनके पिता रामकेश राठौर व मां रीमा देवी ने बताया कि पूनम शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर थीं। अपने लक्ष्य को लेकर तैयारियों के दौरान आई चुनौतियों के बावजूद उसने हार नहीं मानी। उसकी इस सफलता से उसके भाई ऋषभ, राजा और बहन सोनम एवं परिवार के लोग बहुत खुश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूनम ने यह साबित किया है कि गांव की बेटियां भी बड़े सपने देख सकती हैं और अपनी मेहनत से उन्हें पूरा कर सकती हैं। उनकी यह उपलब्धि रतनपुर गांव की अन्य बेटियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा है।