फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   polytechnic news

पॉलिटेक्निक : 17 अगस्त से 05 सितंबर तक कक्षाएं, अंतिम सेमेस्टर और वर्ष वालों की होगी परीक्षा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
polytechnic news
यूपी ऑल एडिशन के लिए, लखनऊ संस्करण में चेक कर ले। खबर दिव्यांश सिंह पॉलिटेक्निक : 17 अगस्त से 05 सितंबर तक कक्षाएं, अंतिम सेमेस्टर और वर्ष वालों की होगी परीक्षा - दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को किया जाएगा प्रमोट - सात से 12 सितंबर के बीच होगी अंतिम सेमेस्टर और वर्ष की परीक्षाएं - एक सितंबर से प्रथम और 15 सितंबर से तीसरे और पाचवे सेमेस्टर की पढ़ाई संवाद न्यूज एजेंसी कानपुर । प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में परीक्षा और कक्षाओँ को लेकर असमंजस दूर हो गया है । विशेष सचिव उप्र शासन द्वारा निदेशक प्राविधिक शिक्षा को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं । शासन द्वारा जारी पत्र में कक्षाएं चलाकर पाठ्यक्रम पूरा कराने, उसके बाद छात्रों की परीक्षाएं और असाइनमेंट आदि जमा कराने की बात कहीं गई है । शासन के पत्र के मुताबिक पॉलिटेक्निक में पढ़ाई कर रहे अंतिम सेमेस्टर औऱ वर्ष के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी होगी । वहीं दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाएगा । विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन सुनील चौधरी ने पत्र लिखकर निदेशक प्राविधिक शिक्षा को पत्र लिखकर 17 अगस्त से पांच सितंबर तक फेस टू फेस अध्यापन कार्य के माध्यम से पाठ्यक्रम पूरा कराने की बात कहीं है । अंतिम वर्ष और सेमेस्टर की परीक्षाओँ को सात सितंबर से 12 सितंबर के मध्य कराने को कहा गया है । वहीं सभी सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को 31 जुलाई तक आनलाइन माध्यम से प्रोजेक्ट पूरा कराना होगा, दूसरे, चौथे और अंतिम सेमेस्टर/वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाओँ को एक सितंबर से पांच सितंबर तक पूरा कराया जाना है । दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों के लिए 17 अगस्त से पांच सितंबर के बीच सेशनल परीक्षा और असाइनमेंट का आंतरिक मूल्याकंन कराने की बात कही गई है, इनको पहले और तीसरे सेमेस्टर के रिजल्ट के 50 प्रतिशत अंको को कैरी ओवर करते हुए सभी विषयों में पास कर अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा । नया दाखिला पाने वाले पहले सेमेस्टर के छात्रों का एक सितंबर और प्रमोट होकर अगले सेमेस्टर (तीसरे और पांचवे) में जाने वाले छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक सत्र 15 सितंबर से शुरु होगा । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed