फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   polytechnic entrance exam result declared

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, इन होनहारों ने बाजी मारी

Tue, 14 Sep 2021 12:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Sep 2021 12:36 AM IST
सार

अनिरुद्ध दीक्षित पुत्र आदित्य प्रकाश दीक्षित ने 382 अंक पाकर शहर में पहला स्थान पाया है इनकी ओवरऑल रैंक आठ है। ओम नारायण शर्मा पुत्र संतोष कुमार शर्मा ने 372 अंक पाकर दूसरा स्थान पाया है, इनकी ओवरऑल रैंक 22 है।

विज्ञापन
polytechnic entrance exam result declared
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) की ओर से सोमवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। के-1 ग्रुप (सिविल इंजीनियरिंग) में शहर के चेतन सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह ने 400 अंकों में 370 अंक पाकर प्रदेश में टॉप किया है।
विज्ञापन


डी ग्रुप (मॉडर्न ऑफिस एंड मैनेजमेंट) में इटावा के रोहित पुत्र लल्लन ने 331 और के-2 ग्रुप में बांदा के आलोक कुमार पुत्र रामस्वरूप में 344 अंक पाकर प्रदेश में पहला स्थान पाया है। गर्ल्स कैटेगरी में शहर की वैष्णवी त्रिपाठी पुत्री अरविंद त्रिपाठी ने 290 अंक पाकर डी ग्रुप में प्रदेश में टॉप किया है।
विज्ञापन


इनकी ओवरऑल रैंक 9 है। वहीं, शालिनी साहू पुत्री दिनेश कुमार साहू ने के-3 ग्रुप में 211 अंक पाकर प्रदेश में टॉप किया है। इनकी भी ओवरऑल रैंक 9 है। उन्नाव की रहने वाली प्रशस्ति शुक्ला पुत्री ज्ञान शंकर शुक्ला ने ग्रुप-जी में 317 अंक पाकर टॉप किया है, इनकी ओवरऑल रैंक 14 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईईसीयूपी के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि मंगलवार से प्रदेश के सभी राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी अपने जिले के संस्थान में जाकर काउंसलिंग करा सकते हैं। काउंसलिंग आठ चरणों में पूरी होगी।


ग्रुप ए (डिप्लोमा इंजीनियरिंग) में शहर के टॉपर
अनिरुद्ध दीक्षित पुत्र आदित्य प्रकाश दीक्षित ने 382 अंक पाकर शहर में पहला स्थान पाया है इनकी ओवरऑल रैंक आठ है। ओम नारायण शर्मा पुत्र संतोष कुमार शर्मा ने 372 अंक पाकर दूसरा स्थान पाया है, इनकी ओवरऑल रैंक 22 है। आलोक अवस्थी पुत्र कुंदन प्रसाद अवस्थी ने 365 अंक पाकर तीसरा स्थान पाया है, इनकी ओवरऑल रैंक 37 है। वहीं, के-4 ग्रुप में फजलगंज निवासी शशांक त्रिवेदी ने 184 अंक पाकर ओवरऑल रैंक 31 पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed