{"_id":"6b0358d3c7f232d6a9094315","slug":"pollution-is-causing-lung-cancer-even-in-non-smokers-kanpur-news-c-362-1-ka11001-161462-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रदूषण से धूम्रपान न करने वालों को भी हो रहा फेफड़ों का कैंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रदूषण से धूम्रपान न करने वालों को भी हो रहा फेफड़ों का कैंसर
विज्ञापन
कानपुर। धूम्रपान न करने वालों के बीच भी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और फेफड़ों के कैंसर के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। ये मामले भी पिछले 10 वर्ष में दोगुने हुए हैं। जहां 10 वर्ष पहले सीओपीडी के 100 रोगियों में 90 में धूम्रपान और 10 में प्रदूषण कारण था तो वहीं अब ये 80 और 20 हो गया है।
यह जानकारी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल व इंडियन सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ लंग कैंसर की ओर से आयोजित 17वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन ‘नेल्कॉन 2026’ के दौरान दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉ. जेके सैनी ने दी।
कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री डॉ. डी बेहरा और डॉ. दिव्या खोसला ने की। विशेषज्ञों ने कैंसर की सर्जरी, कीमोथैरेपी और कैंसर रोगियों में होने वाले मनोरोग मैनेजमेंट पर अपने व्याख्यान दिए। विशेषज्ञों ने बताया कि पारंपरिक रूप से फेफड़ों की इन गंभीर बीमारियों को धूम्रपान से जोड़कर देखा जाता रहा है लेकिन अब स्थिति बदल रही है। नॉन-स्मोकर्स में भी सीओपीडी और कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे रोगियों में 20 से 40 फीसदी मामलों के पीछे वायु और घर के भीतर होने वाला प्रदूषण एक प्रमुख कारण बनकर उभरा है। वाहनों और उद्योगों से निकलने वाला धुआं, धूल के सूक्ष्म कण, तथा घरों में खराब वेंटिलेशन, धुएं या अन्य प्रदूषकों के संपर्क में आना फेफड़ों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने कहा कि शुरुआती चरण में सांस फूलना, लगातार खांसी या सीने में जकड़न जैसे लक्षणों को अक्सर सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है जिससे बीमारी का पता देर से चलता है। दिल्ली से आए डॉ. राजीव गोयल ने बताया कि प्रदूषण बढ़ा है जिससे सीओपीडी के रोगी भी बढ़े हैं। कहा कि डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक एक्यूआई 100 के नीचे ही होना चाहिए। इससे ऊपर खतरनाक हो जाता है।
डॉ. जेके सैनी ने बताया कि महिलाएं अगर गैस पर भी खाना बना रही हैं और कुछ डीप फ्राई कर रही हैं तो उससे निकलने वाला धुआं भी खतरनाक है, इसके अलावा मच्छरों को भगाने के लिए जलाने वाले कॉइल से निकलने वाला धुआं भी हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। इसके बाद सोसाइटी की ओर से छह और आयोजन कमेटी की ओर से तीन लोगों को पुरस्कृत किया गया। इसमें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के तीन छात्र शामिल रहे।