फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pollution crossed 200 AQI at 9 pm on Diwali night.

Kanpur News: दिवाली की रात 9 बजे ही 200 एक्यूआई के पार पहुंचा प्रदूषण

Mon, 20 Oct 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pollution crossed 200 AQI at 9 pm on Diwali night.
कानपुर। दो दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच दिवाली के अवसर पर रात को आठ बजे से ही शहर के नेहरूनगर क्षेत्र के प्रदूषण मापक यंत्र में प्रदूषण 194 एक्यूआई तक पहुंच गया जो 9:20 बजे बढ़कर 230 एक्यूआई हो गया। यानि एक घंटे में 36 एक्यूआई प्रदूषण बढ़ गया।
विज्ञापन

वातावरण में जैसे-जैसे धूल और धुएं का गुबार बढ़ता गया प्रदूषण की मात्रा में भी इजाफा होता गया। इतना जरूर है कि लोगों ने ज्यादातर इको फ्रेंडली पटाखों का प्रयोग किया। पिछले वर्षों में तो प्रदूषण की मात्रा रात 9 बजे तक ही 500 एक्यूआई पहुंच जाती थी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से भी संबंधित विभागों को प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर गाइड लाइन भी जारी की थी जिसमें कूड़े जलाने पर रोक लगाने, बाहर पड़ी निर्माण सामग्रियों माैरंग, बालू उन पर पानी का छिड़काव करने को कहा गया था।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 50 एक्यूआई प्रदूषण की सामान्य मात्रा होती है। उससे ज्यादा होने पर हानिकारक होने लगता है। धूल और धुएं से निकलने वाले प्रदूषित कण पीएम 2.5 मानक के होते हैं जो अधिक खतरनाक होते हैं। यह सांस के जरिये सीधे फेफड़ों में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अगले 48 घंटे में करवट लेगा माैसम, बूंदाबांदी भी संभव
माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 अक्तूबर से माैसम में परिवर्तन हो सकता है। ऐसे में नमी बढ़ने से बादल आएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हाे सकती है। सोमवार को दिन में नमी रहने की वजह से दिन का तापमान एक डिग्री घटकर 32.7 डिग्री सेल्सियस और रात में ऊंचाई वाले बादल रहने से तापमान एक डिग्री बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले तीन दिनों से दिन और रात का पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे बाद इसमें कमी आनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed