{"_id":"6074a45b8ebc3e8d320f51a6","slug":"polling-parties-will-come-out-tomorrow-to-conduct-elections-strong-rooms-have-been-made-in-10-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कराने कल निकलेंगी पोलिंग पार्टियां, 10 जगहों पर बनाए गए हैं स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कराने कल निकलेंगी पोलिंग पार्टियां, 10 जगहों पर बनाए गए हैं स्ट्रांग रूम
Tue, 13 Apr 2021 01:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
पोलिंग पार्टियां 14 अप्रैल को अपने-अपने मतदान स्थलों के लिए रवाना होंगी। जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से मतपेटियों को रखने के लिए 10 जगहों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। सभी पार्टियां इन्हीं स्थानों से अपने-अपने क्षेत्र के लिए मतपेटियां लेंगी और मतदान के बाद यहीं जमा करेंगी। पंचायत चुनाव की प्रशासनिक स्तर पर देखरेख कर रहे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीरेंद्र पांडे के अनुसार पोलिंग पार्टियों को जो भी मतपेटियां दी जाएंगी, वे पूरी तरह से शील्ड होंगी।
यहां से लेनी होंगी मतपेटियां
बाबा रघुनंदन दास इंटर कॉलेज बिल्हौर, राम सहाय इंटर कालेज शिवराजपुर, पं. रामकुमार विद्यापीठ इंठर कालेज चौबेपुर, डीपीएस नेहरू इंटर कालेज चौथपुर ककवन, जवाहर नवोदय विद्यालय सरसौल, राजकीय कन्या इंटर कालेज बिधनू, राजकीय इटर कालेज भौंती, कै. सुखवासी सिंह इंटर कालेज घाटमपुर, नेहरू इंटर कालेज पतारा, पं बेनी सिंह भारत इंटर कालेज भीतरगांव।