फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Polling for the first post of Mulayam Singh Yadav was held in the village for the first time

सैफई में पहली बार पड़े वोट

Mon, 19 Apr 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Polling for the first post of Mulayam Singh Yadav was held in the village for the first time
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में पंचायत चुनाव में पहली बार मतदाताओं को हरा बैलट पेपर दिया गया। आजादी के बाद यहां पहली बार प्रधान पद के लिए मतदान हुआ है। अभी तक निर्विरोध प्रधान चुने जाते रहे हैं।
विज्ञापन

सैफई गांव में पंचायत की राजनीति से लेकर लोकसभा के चुनावों तक मुलायम सिंह के परिवार का ही दबदबा रहा है। वर्ष 1971 से मुलायम सिंह के बाल सखा दर्शन सिंह यादव निर्विरोध प्रधान चुने जाते रहे हैं। 2020 में उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

इस बार ग्राम प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया। 1967 से मुलायम सिंह परिवार से जुडे़े रामफल वाल्मीकी ने सपा की लाल टोपी लगाकर प्रधान पद के लिए पर्चा भरा तो उनके सामने विनीता ने ताल ठोंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामफल बाल्मीकी की पत्नी कई बार सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। विनीता टस से मस नहीं हुई। इससे मतदान की स्थिति बन गई। विनीता का रामफल से सीधा मुकाबला हुआ। गांव के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए तीन बूथों पर वोट डाले गए।
बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, उनके पिता अभय राम सिंह यादव, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, महासचिव आदित्य यादव, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, उनकी पत्नी स्वीटी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, सैफई की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव ने मतदान किया।

शिवपाल ने कहा कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। सैफई में रामफल वाल्मीकि ही प्रधान बनेंगे। प्रधान पद के दूसरा नामांकन षडयंत्र के तहत हुआ है, जल्दी ही इसका भी खुलासा किया जाएगा। सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने सपरिवार अपने गांव भदेई काशीराम में वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed