{"_id":"608871c48ebc3e5923690c16","slug":"polling-akbarpur-news-knp62570527","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत मतपत्र पर हुआ मतदान, दोबारा होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत मतपत्र पर हुआ मतदान, दोबारा होगा चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली (कानपुर देहात)। अरशदपुर-भैरोशाहजहांपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर दो चुनाव चिह्न वाले मतपत्र पर मतदान कराए जाने का आरोप लगाया गया है। जबकि उस सीट में चार प्रत्याशी मैदान में थे। मामले में अन्य प्रत्याशियों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। अफसरों का कहना है कि दोबारा चुनाव कराया जाएगा, इसके अलावा गड़बड़ी की जांच हो रही है।
मैथा तहसील के अरशदपुर गांव में रहने वाले रामानंद व भूरा सिंह ने बताया क्षेत्र पंचायत संख्या 59 में पांच वार्ड हैं। एक से चार नंबर वार्ड का एक बूथ पर मतदान हुआ। जबकि वार्ड नंबर पांच का मतदान दूसरे बूथ पर किया गया। रामानंद के मुताबिक क्षेत्र पंचायत संख्या 59 पर 4 प्रत्याशी मैदान में थे। वार्ड संख्या पांच में केवल दो प्रत्याशियों वाला मतपत्र ही आया।
मामले की शिकायत पीठासीन अधिकारी व अन्य अफसरों से की गई, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। पांच नंबर वार्ड में कुल 161 मतदाता हैं। निर्वाचन अधिकारी ओपी मौर्य का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गड़बड़ी कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। पांच नंबर वार्ड में दोबारा मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम मैथा रामशिरोमणि ने बतायाकि मामले की जानकारी मिली है। निर्वाचन अधिकारी से गड़बड़ी के संबंध में जवाब तलब किया गया है।