{"_id":"60871b5f8ebc3ec369764e57","slug":"polling-akbarpur-news-knp6255457160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दौरान ताक पर रख दिए कोविड नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दौरान ताक पर रख दिए कोविड नियम
विज्ञापन
भाल पोलिंग बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़ते मतदाता।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। सोमवार को पंचायत चुनाव को लेकर जिले के 1943 मतदेय स्थलों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदाताओं सहित ड्यूटी पर तैनात अफसर व कर्मचारियों ने कोविड नियमों को ताक पर रख दिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोग सटे हुए खड़े रहे। किसी ने टोकना उचित नहीं समझा और न ही प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती दिखाई।
कोरोना के मामले दिनपर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अकबरपुर के पतारी, राजपुर के भाल, मैथा के मांडा सहित झींझक, सिकंदरा, संदलपुर, डेरापुर आदि क्षेत्र में लोगों ने लापरवाही बरती। यहां मतदाताओं ने कोविड नियमों का कतई पालन नहीं किया। केंद्र पर लगी भीड़ में तय दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया। कई लोग बिना मास्क के बूथ पर पहुंच गए।
कई जगहों पर कहने के बाद भी इंफ्रारेड थर्मामीटर आदि की व्यवस्था नहीं थी। लोगों को बिना जांच के ही अंदर जाने दिया गया। राजपुर के कई बूथ पर उपकरण न होने से ड्यूटी पर लगाई गई आशा कार्यकर्ता बैठी रहीं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए डीएम जेपी सिंह व एसपी केके चौधरी जिले में भ्रमण पर रहे। अमरौधा के एक बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी, लेकिन छाया के इंतजाम न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
ड्यूटी छोड़ पेड़ की छांव में सुस्ताती रही आशा कार्यकर्ता
कानपुर देहात। भाल गांव के मतदान केंद्र पर भाल, गणेशपुर, बुढना सहित खलासपुर गांव के बूथों पर लापरवाही देखने को मिली। यहां पर आशा कार्यकर्ता अलग थलग रहे। इससे मतदाताओं की भीड़ लगी रही। भाल के पोलिंग बूथ पर आशा कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी का ख्याल नहीं रखा और पेड़ की छांव में बैठकर सुस्ताती नजर आई।
आशा कार्यकर्ता रमा देवी ने बताया कि उन्हें मतदान केंद्र पर ड्यूटी की जानकारी दी गई थी। लेकिन तापमान नापने के यंत्र नहीं दिए गये। एसडीएम रमेशचंद्र यादव ने बताया कि पीएचसी प्रभारी को तापमान नापने के यंत्र के साथ आशाओं को मतदान केंद्र पर भेजने के निर्देश दिए गए थे। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।