{"_id":"60871aa78ebc3e80bd09b97e","slug":"polling-akbarpur-news-knp62554557","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपत्रों से चुनाव चिंह गायब, कई घंटे रुका रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपत्रों से चुनाव चिंह गायब, कई घंटे रुका रहा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद/ संदलपुर (कानपुर देहात)। रसूलाबाद के नार खुर्द प्रथम क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान केंद्र पर गलत मतपत्र पहुंचा दिए गए। तीन प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न नदारद थे। यहां दो घंटे मतदान रुका रहा। वहीं, संदलपुर ब्लाक के रेवा में दो प्रधान प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न मतपत्र में नहीं थे। तीन घंटे मतदान रुका रहा। दोनों स्थानों पर सही मतपत्र भेजे गए तब मतदान शुरू हो सका।
नारखुर्द प्रथम क्षेत्र पंचायत सीट पर छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को एजेंट को मतपत्र दिखाया गया तो केवल तीन प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न मिले। मतदान रोक दिया गया। दो घंटे बाद सही मतपत्र यहां पहुंचे तब मतदान शुरू हो सका। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि जानकारी होने पर सही मतपत्र मंगवाकर मतदान कराया गया। संदलपुर ब्लॉक के रेवा गांव में आठ बजे पहला वोट पड़ा। जानकारी हुई की मतपत्र में दो प्रधान के चुनाव चिह्न ही नहीं है। सूचना एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र को दी गई। उन्होंने तहसीलदार लखन लाल राजपूत को भेजा। एआरओ विनोद कुमार ने करीब दस बजे दूसरे मतपत्र भेजे। दोनों चुनाव चिह्न मौजूद थे। इस दौरान दस बजे तक मतदान बाधित रहा। एआरओ ने बताया कि एक वोट ही पड़ सका था। जिसे निरस्त कर दिया गया है। मतदाताओं ने बाद में सही मतपत्र से मतदान किया।
चुनाव चिह्न न होने की फैला दी अफवाह
रसूलाबाद। ग्राम पंचायत मेघजाल बूथ पोलिंग पर एक प्रत्याशी का चुनाव चिह्न ही बैलेट पेपर से गायब होने की किसी ने अफवाह फैला दी। तत्काल ब्लाक कार्यालय के अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। सामने आया कि चुनाव लड़ रहे आठ प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न है। किसी ने अफवाह फैलाई है। बीडीओ डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि जांच में मतपत्र सही पाया गया है।