फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   poll duty were cut received death

चुनाव डयूटी को कटवाने गए थे अशोक लेकिन ‘जान’ ही रूठ गई...

Fri, 03 Feb 2017 09:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
poll duty were cut received death
बीमार कर्मचारी को गोद में लिए परिजन (मौत से पहले की फोटो) - फोटो : अमर उजाला
चुनाव डयूटी कटवाने गए सफाई कर्मी की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल जाने लगे तो रास्ते में ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है। 
विज्ञापन

हमीरपुर राठ कस्बे के नगर पालिका परिषद में अशोक कुमार (55) पुत्र हरप्रसाद सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। विधान सभा चुनाव में इस बार उसकी डयूटी लगा दी थी। अशोक के पुत्र संजय ने बताया कि उसके पिता पिछले चार महीने से सांस की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। बताया कि पिता की हालत खराब होने पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे वह पिता को गोद में लेकर मां रामदेवी के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय डयूटी कटवाने के लिए गया था। जहां अधिकारियों ने पिता की हालत देख ड्यूटी काटते हुए कहा कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाओ। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जाने लगे रास्ते में दम तोड़ दिया। संजय ने बताया कि इस बार नगर पालिका के सफाई कर्मियों की पहली बार डयूटी लगी है। निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका के 42 सफाई कर्मियों की डयूटी लगाई है जिसमें महिलाओं को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed