फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Political mathematics may change due to manipulation in voter list

Kanpur News: मतदाता सूची में उलटफेर से बदल सकता सियासी गणित

Sun, 12 Apr 2026 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Political mathematics may change due to manipulation in voter list
कानपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी हुई अंतिम मतदाता सूची ने जिले की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। आंकड़ों के मुताबिक 2.38 लाख नए मतदाता जुड़े हैं और 9.23 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। यह बदलाव आने वाले चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। अब जिले की दसों विधानसभा सीटों को मिलाकर कुल 28,51,060 मतदाता हो गए हैं। चर्चा है कि इतनी बड़ी संख्या में नाम कटने और जुड़ने से किसे फायदा होगा और किसकी मुश्किलें बढ़ाएगा।
विज्ञापन


जिले में वर्ष 2022 की मतदाता सूची में 35.38 लाख मतदाता थे। एसआईआर के बाद सूची से कुल 9.02 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए जिससे मतदाताओं की संख्या घटकर 26.36 लाख ही रह गई। इसमें करीब छह लाख मतदाता नो मैपिंग में शामिल हुए। इसमें से करीब 2,07,661 ऐसे मतदाता थे जो 2003 की सूची के आधार पर कोई डिटेल गणना प्रपत्र में नहीं भर पाए थे। इन सभी को नोटिस जारी किया गया जिसमें करीब 5.87 लाख लोग ही सुनवाई के लिए उपस्थित हुए। 21,321 लोग फिर भी नहीं पहुंचे जिनके नाम भी सूची से हटा दिए गए। यानी अंतिम प्रकाशन तक कुल मिलाकर 9.23 लाख मतदाता के नाम सूची से बाहर हो गए। जनवरी से मार्च तक जिले में फार्म 6, 7, 8 के आवेदन मांगे गए जिसमें करीब 2,38,204 नए मतदाता जुड़े, जिसको मिलाकर जिले में मतदाताओं की संख्या 28,51,060 पहुंच गई। सूची में जुड़े नए नामों को लेकर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। इनमें बड़ी संख्या युवाओं की मानी जा रही है, जो पहली बार वोट डालेंगे। खास बात यह है कि महाराजपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा नए मतदाता जुड़े हैं, जिससे इस सीट का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकता है। युवा वोटर अक्सर मुद्दों और विकास के आधार पर मतदान करते हैं, ऐसे में यहां मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ 9.23 लाख नामों का हटना प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा जरूर बताया जा रहा है, लेकिन सियासी नजरिए से यह सबसे बड़ा फैक्टर बन गया है। इनमें मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, लेकिन विपक्षी दल इस पर सवाल उठाने से नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर इन आंकड़ों पर
विधानसभा पहले कितने मतदाता अब कितने हटाए गए नाम जोड़े गए नाम
बिल्हौर 4,06,178 3,40,950 84,023 19,553

बिठूर 3,72,066 3,44,036 47,771 22,128
कल्याणपुर 3,67,699 2,64,636 1,25,958 25,358

गोविंदनगर 3,37,848 2,57,330 98,212 21,372

सीसामऊ 2,63,498 2,12,940 64,488 20,287
आर्यनगर 2,98,875 2,21,779 95,068 19,205

किदवईनगर 3,35,897 2,73,355 85,056 23,403
कानपुर कैंट 3,66,954 2,69,396 1,24,597 28,736

महाराजपुर 4,59,884 3,69,379 1,29,563 45,159
घाटमपुर 3,29,362 2,97,259 47,412 15,975
(नोट- जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदाता सूची में रोजाना नाम दर्ज होने का काम जारी है। इसलिए मतदाता सूची में जुड़ रहे नए नामों की संख्या और मतदाताओं की कुल संख्या में फिलहाल अंतर दिख रहा है।)







नए मतदाता सूची में महिला-पुरूष की संख्या

विधानसभा पुरुष महिला अन्य
बिल्हौर 1,79,137 1,43,011 07

बिठूर 1,79,389 1,44,887 19

कल्याणपुर 1,28,200 1,13,534 07

गोविंदनगर 1,27,929 1,11,697 10

सीसामऊ 1,06,438 92,571 01

आर्यनगर 1,09,902 93,881 24

किदवईनगर 1,32,514 1,18,318 09

कानपुर कैंट 1,30,210 1,12,129 18

महाराजपुर 1,81,871 1,48,438 12

घाटमपुर 1,56,460 1,25,486 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed