फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर हंगामा

Wed, 27 Oct 2021 08:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
political
पुलिस को मामले की जानकारी देते बार एसोसिएशन अध्यक्ष व मंत्री। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बार एसोसिशन चुनाव में एल्डर कमेटी में दो फाड़ होने से बुधवार को पूरे दिन विवाद और हंगामे की स्थिति रही। बार एसोसिएशन भवन के बाहर कई बार नारेबाजी हुई। विवाद को देखते हुए कचहरी में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी की ओर से बुधवार सुबह चस्पा कराई गई मतदाता सूची का कमेटी से अलग हुए तीन सदस्यों और बार एसोसिएशन ने विरोध किया। मतदाता सूची फाड़ देने से माहौल गर्म हो गया। कमेटी के तीन सदस्यों का कहना था कि चस्पा सूची में कमेटी के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर होने चाहिए थे। दो सदस्यों ने अधिवक्ताओं का उपस्थिति रजिस्टर व चंदा की रसीदें भी वापस नहीं की। गहमा-गहमी को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम तक कोई हल न निकलने पर एल्डर्स कमेटी की तीन सदस्यीय टीम ने डीएम से मिल निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के तीन सदस्यों अधिवक्ता जयराम सिंह, प्रकाश कुमार निगम व विजय कुमार शुक्ला का आरोप है कि चुनाव अधिकारी बालकृष्ण बाजपेई बिना सदस्यों की सहमति से खुद से तैयार की गई सूची चस्पा करा रहे हैं। इसमें कई ऐसे अधिवक्ता हैं जिनके पास बार काउंसिल से जारी सीओपी नंबर भी नहीं है। चुनाव अधिकारी अधिवक्ताओं का उपस्थित रजिस्टर व चंदा रसीद भी अपने पास रखे हैं। बुधवार को वह बार सभागार आए थे। कहा गया था कि अधिवक्ता संघ की सदस्य पंजिका, चंदा की जमा रसीदें व अन्य मदों में देय शुल्क की प्रतियां प्रभारी लिपिक पराग बाबू के पास जमा कर दें। तकि बनाई गई मतदाता सूची का मिलान हो सके, लेकिन वह देने को तैयार नहीं हैं। इस अवैध चुनाव प्रक्रिया से उन्हें रोका जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी बालकृष्ण बाजपेई का कहना है कि 27 अक्तूबर को दो बार फाइनल मतदाता सूची चस्पा कराई गई। इसे फड़वा दिया गया। नई सूची भी चस्पा नहीं कराने दी। पुलिस की मौजूदगी में भी बार अध्यक्ष रामशंकर यादव व महामंत्री जीतेंद्र सिंह जीतू चुनाव न कराने का दबाव बनाते रहे। नियमानुसार चंदा रजिस्टर व सॉल्वेंट सूची चुनाव न होने तक चुनाव अधिकारी के पास सुरक्षित रहती है। अध्यक्ष व मंत्री उसे वापस मांग रहे हैं। इसे देने से मना कर दिया गया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 28 अक्तूबर को ही होगी। बार काउंसिल के सदस्य भी नामांकन प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। नामांकन के लिए वोटर लिस्ट की प्रतियां व नामांकन फॉर्म प्रत्याशियों में बिक्री शुरू हो गई है।

बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि एसोसिएशन के चुनाव नई मतदाता सूची बनाकर कराए जाएं तो कोई आपत्ति नहीं है। साल्वेंट सदस्यों की नई सूची बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed