फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

बीडीओ की चरित्र प्रविष्टि लिखेंगे ब्लाक प्रमुख

Mon, 02 Aug 2021 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
political
निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व बीडीसी को सम्मानित क? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने कहा कि जल्द ही ब्लाक प्रमुखों को खंड विकास अधिकारियों की चरित्र प्रविष्टि लिखने का अधिकार वापस मिल जाएगा। पंचायत सचिवों का स्थानांतरण भी प्रमुख के अनुमोदन से ही हो सकेगा।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास मंत्री सोमवार को निराला प्रेक्षागृह में सदर विधायक द्वारा आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों (प्रधान, बीडीसी, प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य) के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र पंचायत प्रमुख (ब्लाक प्रमुख) ही बीडीओ की चरित्र प्रविष्टि लिखते थे। बीच में प्रमुखों का यह अधिकार छीन लिया गया था। अब इसे फिर से शुरू कराया जाएगा। प्रमुखों को बीडीओ का चरित्र सत्यापन का अधिकार दिया जाएगा। अभी तक प्रमुखों को पंचायत सचिवों की ट्रांसफर व पोस्टिंग के लिए बीडीओ और डीपीआरओ पर निर्भर रहना पड़ता है। अब सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिसमें सचिवों के स्थानांतरण के लिए प्रमुखों का अनुमोदन जरूरी होगा। ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि अभी तक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कोई काम नहीं मिलता था। अब मनरेगा के तहत तालाब सुंदरीकरण, पशु शेड व ओपेन जिम निर्माण कराने का अधिकार बीडीसी को दिया जाएगा। उन्होंने प्रधानों पर कार्रवाई के बाद गठित की जाने वाली समिति की व्यवस्था में भी बदलाव की बात कही।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता कर रहे सांसद साक्षी महाराज ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार किया। सांसद ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले अखिलेश उन्नाव आए थे। यहां पर अखिलेश ने कहा था कि योगी जी को कंप्यूटर चलाना नहीं आता। उन्हें तो ठोंकना आता है। उन्होंने इस बयान पर पत्रकारों से कहा था कि अखिलेश को समझा दो। अगर वह कहते हैं कि योगी जी को ठोंकना आता है तो बच के रहें, कहीं नंबर न आ जाए। सवालिया लहजे में कहा कि दुष्टों, आतंकियों को ठाेंका नहीं जाएगा तो क्या किया जाएगा। बोले, रविवार को गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ आए थे। गृहमंत्री ने दो घंटे तक सिर्फ योगी जी की ही तारीफ की थी। सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को यह समझना चाहिए कि इतना बढ़िया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed