फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Policemen were going to do duty in private vehicle, SP said I will teach you how to do the job

Hardoi: प्राइवेट वाहन से ड्यूटी करने जा रहे थे पुलिसकर्मी, एसपी बोले- नौकरी करना सिखा दूंगा...

Wed, 17 Apr 2024 09:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Apr 2024 09:39 PM IST
सार

Hardoi News: प्राइवेट वाहन से लोकसभा चुनाव की ड्यूटी स्थल के लिए रवाना हो रहे पुलिसकर्मियों को एसपी ने जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन
Policemen were going to do duty in private vehicle, SP said I will teach you how to do the job
पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को ड्यूटी पर रवाना किए गए पुलिसकर्मियों की मनमानी का मामला सामने आया है। आवागमन के लिए दी गई बस में सवार होने के बाद उतरकर निजी वाहन से ड्यूटी स्थल के लिए रवाना हो रहे पुलिसकर्मियों को एसपी ने जमकर फटकार लगाई। एसपी ने मनमानी कर रहे पुलिसकर्मियों से कहा कि तुम लोगों को नौकरी करना सिखा दूंगा...। 
विज्ञापन

विज्ञापन


मंगलवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे मामले में दिलचस्प पहलू यह भी है कि जब एसपी ने रवाना किए गए पुलिसकर्मियों की उपस्थिति शाहाबाद सीमा पर जंचवाई तो 474 में से 180 गैर हाजिर मिले। ड़्यूटी से लौटने के बाद इन सभी पर कार्रवाई की तैयारी विभाग कर रहा है। पुलिस लाइन से एसपी केसी गोस्वामी ने मंगलवार को 10 बसों से 474 पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किया था। पूरे मामले को लेकर एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी के लिए भेजे गए पुलिस कर्मियों की आवश्यक दवाइयां और पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गई थीं। एक बस में मेस की व्यवस्था भी की गई थी। कुछ पुलिस कर्मी घर भागने के चक्कर में बसों से उतरकर सरकारी राइफल सहित प्राइवेट वाहनों से जाने लगे। यह गलत है और अनुशासनहीनता का परिचायक है। कार्रवाई की जाएगी।- केसी गोस्वामी, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed