{"_id":"67fe61311e18ecda62055fd2","slug":"policemen-saved-woman-who-came-to-the-collectorate-to-commit-suicide-in-protest-against-the-liquor-shop-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: शराब ठेके के विरोध में कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंची महिला को पुलिसकर्मियों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: शराब ठेके के विरोध में कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंची महिला को पुलिसकर्मियों ने बचाया
Tue, 15 Apr 2025 07:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Apr 2025 07:13 PM IST
सार
Farrukhabad News: अराजकतत्वों से परेशान होकर महिला कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंची। महिला को पुलिसकर्मियों ने बचाया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित शंभूधाम मंदिर के निकट चल रहे शराब ठेके के विरोध में मंगलवार को महिला अपने परिजनों के साथ कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला का कहना है कि शराब के ठेकेदार पर आएदिन लोग हंगामा करते हैं। कई बार उनके घर की डोरबेल बजाकर बाहर निकलने का दबाव बनाया जा रहा है। वह अपने ढाई वर्षीय बेटे के साथ घर पर अकेले होने से गेट नहीं खोलती।
विज्ञापन
इससे अनजान व्यक्ति उनके मोबाइल पर अभद्र मैसेज भेजता है। कई बार शिकायत के बाद भी शराब ठेके का स्थान परिवर्तन नहीं किया गया। सुनवाई न होने और अराजकतत्वों से परेशान होकर आत्मदाह करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। आत्मदाह के लिए दौड़ी महिला को मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़कर समझाया। महिला के साथ पति व परिजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
जानकारी पर एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने महिला व परिजनों की पूरी बात सुनी और मोबाइल मंगवाकर मैसेज देखे। महिला का आरोप सही होने पर पुलिस ने मैसेज करने वाले की तलाश शुरू कर दी। कलक्ट्रेट में इस मामले को लेकर करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। फिलहाल अधिकारियों ने समस्या का निस्तारण कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन