{"_id":"63fd0f9477bebde9330eba33","slug":"policeman-suspended-in-dcp-east-s-fake-signature-case-reaches-high-court-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डीसीपी पूर्वी के फर्जी हस्ताक्षर मामले में निलंबित पुलिसकर्मी पहुंचा हाईकोर्ट, लापरवाही में दो हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डीसीपी पूर्वी के फर्जी हस्ताक्षर मामले में निलंबित पुलिसकर्मी पहुंचा हाईकोर्ट, लापरवाही में दो हटे
Tue, 28 Feb 2023 10:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:05 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
डीसीपी के फर्जी हस्ताक्षर के मामले में निलंबित किया गया पुलिसकर्मी देवेंद्र मौर्या हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नरी से जवाब मांगा है। वहीं नोटिस पर लापरवाही बरतने पर कमिश्नर ने रिट सेल से दो पुलिसकर्मियों हटा दिया। वर्ष 2022 में सिपाहियों की प्रदोन्नति लिस्ट जारी होने से पहले विभाग में तैनात बाबू देवेंद्र मौर्या ने एक महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों के दस्तावेजों में हेरफेर कर उनका नाम प्रोन्नति की लिस्ट में डाल दिया था।
यहीं नहीं पूर्व में तैनात डीसीपी पूर्वी शिवाजी शुक्ला वर्तमान में डीसीपी क्राइम के फर्जी हस्ताक्षर कर कई पुलिसकर्मियों के अवकाश की संस्तुति कर दी थी। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर देवेंद्र को निलंबित कर दिया गया था। इसकी जांच वर्तमान में तैनात डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी को दी गई थी। डीसीपी की जांच में बाबू की कई और हेरफेर सामने आए।
बीते सप्ताह जब नोटिस रिट सेल में आया तो यहां तैनात पुलिसकर्मी मौसम पुरोहित (बाबू) और इंस्पेक्टर सुरेश मिश्र ने जवाब भेजने के बजाय व्हाट्सएप पर स्टैडिंग काउंसलर को पत्र का जवाब भेज दिया। लापरवाही पर जेसीपी ने रिट सेल में तैनात बाबू मौसम पुरोहित और इंस्पेक्टर सुरेश मिश्रा को रिट सेल से हटा दिया है।

निलंबित बाबू की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद बाबू के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लापरवाही करने पर रिट सेल के दो पुलिस कर्मियों को हटाने के साथ ही नोटिस दिया गया है। - बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर