फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Policeman suspended in DCP East's fake signature case reaches High Court

Kanpur: डीसीपी पूर्वी के फर्जी हस्ताक्षर मामले में निलंबित पुलिसकर्मी पहुंचा हाईकोर्ट, लापरवाही में दो हटे

Tue, 28 Feb 2023 10:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Feb 2023 10:05 AM IST
विज्ञापन
Policeman suspended in DCP East's fake signature case reaches High Court
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
डीसीपी के फर्जी हस्ताक्षर के मामले में निलंबित किया गया पुलिसकर्मी देवेंद्र मौर्या हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नरी से जवाब मांगा है। वहीं नोटिस पर लापरवाही बरतने पर कमिश्नर ने रिट सेल से दो पुलिसकर्मियों हटा दिया। वर्ष 2022 में सिपाहियों की प्रदोन्नति लिस्ट जारी होने से पहले विभाग में तैनात बाबू देवेंद्र मौर्या ने एक महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों के दस्तावेजों में हेरफेर कर उनका नाम प्रोन्नति की लिस्ट में डाल दिया था।
विज्ञापन


यहीं नहीं पूर्व में तैनात डीसीपी पूर्वी शिवाजी शुक्ला वर्तमान में डीसीपी क्राइम के फर्जी हस्ताक्षर कर कई पुलिसकर्मियों के अवकाश की संस्तुति कर दी थी। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर देवेंद्र को निलंबित कर दिया गया था। इसकी जांच वर्तमान में तैनात डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी को दी गई थी। डीसीपी की जांच में बाबू की कई और हेरफेर सामने आए।
विज्ञापन


बीते सप्ताह जब नोटिस रिट सेल में आया तो यहां तैनात पुलिसकर्मी मौसम पुरोहित (बाबू) और इंस्पेक्टर सुरेश मिश्र ने जवाब भेजने के बजाय व्हाट्सएप पर स्टैडिंग काउंसलर को पत्र का जवाब भेज दिया। लापरवाही पर जेसीपी ने रिट सेल में तैनात बाबू मौसम पुरोहित और इंस्पेक्टर सुरेश मिश्रा को रिट सेल से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित बाबू की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद बाबू के  खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लापरवाही करने पर रिट सेल के दो पुलिस कर्मियों को हटाने के साथ ही नोटिस दिया गया है। - बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed